Internationalअमेरिका पर टैरिफ को लेकर चीन का बड़ा फैसला, अगले दो महीनों...

अमेरिका पर टैरिफ को लेकर चीन का बड़ा फैसला, अगले दो महीनों तक नहीं लगेगा Extra Charge

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: चीन ने अगले दो महीने तक अमेरिका के सामानों पर 24% टैरिफ लगाने का फैसला टाल दिया है। हालांकि 10% शुल्क सामानों पर लगा रहेगा। इस बात की जानकारी खुद वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई है। चीन की ओर से एक बयान जारी किया गया है कि इसमें यह कहा गया है कि चीन 10 नवंबर से दो महीने के लिए अमेरिका के आयात पर लगने वाले एडिशन चार्ज को 24 प्रतिशत लगाने वाले फैसले को सस्पेंड करता है।

बैठक के बाद लिया गया फैसला

यह फैसला चीन और अमेरिका के लीडर्स के बीच में वॉशिंगटन में हुई बैठक के बाद आया है। इसमें दोनों पक्षों की ओर से आपसी सहमति बनी है। इस फैसले का उद्देश्य बाइलेटर्ल चर्चाओं के परिणामों को अमल में लाकर लागू करना है। मंत्रालय ने यह कहा है कि स्टेट काउंसिल ने अमेरिका से आने वाले सामानों पर लगाने वाले एक्स्ट्रा टैरिफ में बदलावों को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी स्टेट काउंसिल के कस्टम टैरिफ कमिशन की 2025 की घोषणा के अंतर्गत दी गई है।

बयान में यह बताया गया है कि अमेरिकी सामानों पर 24% एक्स्ट्रा टैरिफ दो महीने के लिए अभी सस्पैंड ही रहेगा। अमेरिकी सामानों पर 10% टैरिफ दर लागू रहेगी। मौजूदा टैरिफ अगले दो महीनों तक लागू रहेगा। स्टेट काउंसिल ने उन एक्स्ट्रा टैरिफ उपायों में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इनका जिक्र अमेरिका से इम्पोर्ट वस्तुओं पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने से जुड़े स्टेट काउंसिल के कस्टम टैरिफ कमीशन की घोषणा में हुआ है। यह बदलाव 10 नवंबर से लागू हो जाएगा।

बता दें कि इससे पहले सितंबर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच में तीन दिनों के दौरे के दौरान 30 लाख अमेरिकी डॉलर मूल्य के सामान पर अनुकूल टैरिफ सिस्टम अपनाने पर सहमति दी थी। इसके साथ ही राष्ट्राध्यक्षों के स्तर पर नया संवाद शुरु हुआ था।

चाइना बोर्ड ऑफ इनवेस्टमेंट हुआ एक्टिव

व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों देशों ने यूएस चाइना बोर्ड ऑफ ट्रेड और यूएस चाइना बोर्ड ऑफ इनवेस्टमेंट को एक्टिव कर दिया है। इन दोनों बोर्डों का गठन मई 2026 में बीजिंग में हुए शिखर सम्मेलन के दौरान हुआ है। वॉशिंगटन और बीजिंग में इस बात पर सहमत हुए कि दोनों ओर से होने वाले 30 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के गैर संवेदनशील सामानों के व्यापार पर टैरिफ में छूट दी जाए। वहीं बोर्ड ने कृषि बाजार तक पहुंच में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने वाली एक वर्किंग ग्रूप का गठन भी किया है।

वॉशिंगटन और बीजिंग इस बात पर सहमत हो गए हैं कि दोनों ओर से होने वाले 30 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के गैर संवेदनशील सामानों के व्यापार पर खास टैरिफ की रियायतें दी जाएं। बोर्ड ने कृषि बाजार तक पहुंच में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए एक वर्किंग ग्रूप का भी गठन किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री...

Punjab News: Burger King और KFC के खिलाफ सेहत विभाग की कार्रवाई, मिली खामियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सेहत सुरक्षा विभाग की ओर से मिल रही...

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम 'शिक्षा क्रांति' के तहत प्रदेश भर...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें थे, वहीं जगराओं के कस्बा गुरुसर सुधार नई आबादी अकालगढ़...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया...