InternationalKapil Sharma के रेस्तरां पर फायरिंग करने का मामलाः RCMP ने 2...

Kapil Sharma के रेस्तरां पर फायरिंग करने का मामलाः RCMP ने 2 आरोपियों को किया काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओटावाः कनाडा में पुलिस ने हास्य कलाकार कपिल शर्मा के रेस्तरां पर पिछले साल हुई गोलीबारी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप तय किए हैं। कनाडा के सरे शहर में स्थित शर्मा के रेस्तरां पर 16 अक्टूबर को गोलीबारी की गई थी। जुलाई में रेस्तरां खुलने के बाद से यह गोलीबारी की तीसरी घटना थी।

‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ (आरसीएमपी) ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि संदिग्धों प्रदीप सिंह और सवीर खान को एक नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों की उम्र 22 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों के खिलाफ गोलीबारी की एक अन्य घटना के सिलसिले में भी आरोप तय किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की दोनों घटनाएं जबरन वसूली से जुड़ी थीं।

आरसीएमपी ने कहा कि पुलिस को 16 अक्टूबर को 120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में स्थित एक कैफे पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। उस समय कैफे बंद था लेकिन उसके अंदर दो कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, दोनों में से कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी की दूसरी घटना 12 अक्टूबर को हुई थी, जब उसे सरे में एक मकान पर गोलियां चलाए जाने की सूचना मिली थी। इस घटना में एक महिला घायल हो गई थी। दोनों संदिग्धों के खिलाफ 12 अक्टूबर और 16 अक्टूबर की घटनाओं के सिलसिले में लापरवाही से गोली चलाने के एक-एक आरोप तय किए गए हैं।

आरसीएमपी ने कहा कि दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध सामने आने के बाद ब्रिटिश कोलंबिया जबरन वसूली रोधी कार्यबल ने दोनों मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली थी। आरसीएमपी ने लोअर मेनलैंड जिले के संचालन अधिकारी एवं सहायक जिला कमांडर, मुख्य अधीक्षक डंकन पाउंड के हवाले से कहा कि ये आरोप पिछले एक साल के दौरान की गई व्यापक जांच का नतीजा हैं।

इस दौरान अदालत से कई मंजूरियां हासिल की गईं, तलाशी वारंट प्राप्त किए गए और साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। पाउंड ने कहा कि ये आरोप जबरन वसूली से जुड़ी हिंसा में शामिल लोगों के लिए एक और स्पष्ट संदेश हैं कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात...

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में पराली जलाने की घटनाओं पर...

पुलिस चौंकी में हुए धमाके से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद उड़ी

गाजियाबाद । गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर...

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर Harry Boxer गिरफ्तार

वाशिंगटन: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर को...

प्लास्टिक की होलसेल दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

बिलिमोराः गुजरात के नवसारी जिले के बिलिमोरा में देर...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया।...

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए...

पुलिस चौंकी में हुए धमाके से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद उड़ी

गाजियाबाद । गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद...

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर Harry Boxer गिरफ्तार

वाशिंगटन: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया...