Internationalलॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर Harry Boxer गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर Harry Boxer गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटन: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा एसटीएफ के मुताबिक, हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से हिरासत में लिया गया, फिर गिरफ्तार किया गया है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग को अमेरिका में बैठकर ऑपरेट कर रहा था। स्पेशल सेल के इनपुट्स पर बीती रात अमेरिका के कैलिफोर्निया में हैरी बॉक्सर को गिरफ्तार किया गया। हैरी बॉक्सर वही गैंगेस्टर है, जिसने रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। हैरी बॉक्सर ने ही रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो के जरिए बॉलीवुड के लोगों को धमकी दी थी।

हैरी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या, धमकी देकर रंगदारी वसूल करने के कई मामले हैं। हैरी अमेरिका में बैठकर मुंबई में सलमान खान जैसे सितारों को धमकी देने के साथ-साथ कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग तक करवा चुका था। हैरी मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर तहसील के एक छोटे से गांव चतरपुरा आढी गेली गांव का रहने वाला है। कई साल पहले वह भारत छोड़ कर भाग गया था। हैरी बॉक्सर का असल नाम हरचंद है। उसकी बॉक्सिंग में खास रूचि थी। क्राइम की दुनिया में आने के बाद उसका नाम हैरी बॉक्सर पड़ा। उसे हरि बॉक्सर भी कहा जाता है।

हैरी लारेंस बिश्नोई गैंग को अमेरिका में बैठकर ऑपरेट कर रहा था। हैरी बॉक्सर पढ़ाई में सामान्य था, लेकिन खेलों में उसकी खास रुचि थी। खासकर बॉक्सिंग में. जयपुर में बॉक्सिंग की कोचिंग लेते और देते समय, वह ऐसे लोगों के संपर्क में आया जो अपराध की दुनिया से जुड़े थे। शारीरिक रूप से मजबूत और आक्रामक स्वभाव के कारण, उसे कोई भी सीधे चुनौती देने की हिम्मत नहीं करता था। लेकिन, यही ताकत और संगत उसे धीरे-धीरे अपराध की तरफ खींचने लगी।

शुरू में हरचंद छोटे-मोटे झगड़ों और मारपीट में शामिल हुआ, लेकिन जल्द ही उसका नाम लूट, हत्या के प्रयास और गंभीर मारपीट जैसे अपराधों में आने लगा। जयपुर, अलवर, सीकर, धौलपुर और करौली सहित कई जिलों में उसके खिलाफ 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस का दबाव बढ़ने पर, वह 2022 में बानसूर से फरार हो गया। बाद में विदेशों से रह कर वह भारत में कई अपराध को अंजाम देने लगा। अब उसे बीती रात कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात...

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में पराली जलाने की घटनाओं पर...

पुलिस चौंकी में हुए धमाके से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद उड़ी

गाजियाबाद । गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर...

प्लास्टिक की होलसेल दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

बिलिमोराः गुजरात के नवसारी जिले के बिलिमोरा में देर...

अब कोच्चि में CJP का शक्ति प्रदर्शन, अभिनेता प्रकाश राज होंगे शामिल

कोच्चिः दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीखे विरोध और शीर्ष...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया।...

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए...

पुलिस चौंकी में हुए धमाके से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद उड़ी

गाजियाबाद । गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद...

प्लास्टिक की होलसेल दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

बिलिमोराः गुजरात के नवसारी जिले के बिलिमोरा में देर रात प्लास्टिक की एक होलसेल दुकान में भीषण आग लगने...