AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtराज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मंडी स्थित द्वितीय हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन का दौरा किया। उन्होंने बटालियन में स्थापित सर्वधर्म स्थल का विधिवत शुभारंभ किया और उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनसीसी बटालियन को भी प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) की स्थापना का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, चरित्र, नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता और निःस्वार्थ सेवा की भावना विकसित है।

रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत यह संगठन देश के लाखों युवाओं को राष्ट्र के जिम्मेदार, अनुशासित और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दे रहा है।कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि एनसीसी का ‘एकता और अनुशासन’ आदर्श वाक्य है। यह केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक संपूर्ण दर्शन है। उन्होंने विश्वास जताया कि बटालियन मुख्यालय में सर्वधर्म स्थल की स्थापना से कैडैट्स में सर्वधर्म समभाव की भावना विकसित होगी। अगस्त-सितंबर, 2026 में 28 बालिका कैडेट्स ने हिमाचल से जम्मू-कश्मीर तक आयोजित परांगला ट्रेकिंग अभियान में 22 दिनों तक भाग लेकर साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

इसी प्रकार, गोविंद सागर झील में 70 कैडेट्स द्वारा 12 दिनों से अधिक समय में लगभग 350 किलोमीटर की नौकायन यात्रा पूरी करना अनुशासन, शारीरिक क्षमता और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण है। राज्यपाल ने कहा कि ये उपलब्धियां इंगित करती हैं कि हिमाचल प्रदेश के युवा केवल चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि अपने साहस और प्रतिभा से नई संभावनाएं भी तलाश रहे हैं। एनसीसी के ग्रुप कमांडर हरजीत सिंह ने एन.सी.सी. की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड में 20 पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्तूबर को...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के बस्ती थाना में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा सोशल मीडिया...

Punjab News: गुंडागर्दी का हुआ नंगा नाच, वाहनों की टक्कर पर जमकर चले हथियार और पत्थर, 5 घायल, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के ओल्ड शाहपुर रोड पर चौक में पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल और स्कूटी की मामूली-सी टक्कर...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत के अवसर पर सदन ने पूर्व डिप्टी स्पीकर, पूर्व मंत्री...