ऊना। जिला के अंब क्षेत्र में जमीन बेचने के एग्रीमेंट में धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना अंब में शिकायत के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुरूरू निवासी पवन कुमार साह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि राहुल ठाकुर निवासी अंदोरा उपरला, अंकुश कोंडल निवासी अंदोरा निचला तथा एक अन्य व्यक्ति ने जमीन बेचने के एग्रीमेंट के दौरान कथित तौर पर धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने गलत जानकारी दर्शाकर उसके साथ फ्रॉड किया, जिससे उसे करीब छह लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद दोनों व्यक्तियों सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है।
