Hocky Champion Trophy 2026
Nationalअल नीनो का भारत पर भयानक असर, 6 महीनों में हुई मौतों...

अल नीनो का भारत पर भयानक असर, 6 महीनों में हुई मौतों का आंकड़ा आया सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : सुपर अल नीनो के कारण साल 2026 में पूरी दुनिया में बारिश के पैटर्न बदलते जा रहे हैं और तापमान भी बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब ने एक नया टूल अल नीनो हीट मॉर्टेलिटी ट्रैकर बनाया है। यह टूल बता रहा है कि अल नीनो की गर्मी से इंसानों को कितना खतरा होगा। यह ट्रैकर हर महीने का डेटा देता है इसमें अगले 6 महीनों तक होने वाली संभावित मौतों के अनुमान भी शामिल है।

जून में अल नीनो की शुरुआत के बाद से ही गर्मी के कारण हुई मौतों की संख्या बताता है। दुनियाभर के राज्यों का डेटा देकर यह टूल फंड देने वालों और काम करने वालों को सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी देता है। इससे ये पता लगाने में आसानी होती है कि संसाधनों की सबसे ज्यादा जरुरत कहां पर है और कहां लोगों की जान बचाई जा सकती है।

इतने लोगों की बच सकती है जान

अब इस ट्रैकर में मार्च तक का डेटा शामिल हो गया है। इसके अनुसार, अल नीनो के चलते बढ़ी हुई गर्मी से कुल लगभग 8,57.000 मौतें हो सकती है। इसमें से लगभग 3,73,300 मौतें अगले 3 महीनों में हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह शोध नई पूर्वानुमान क्षमताओं का इस्तेमाल करके एक बहुत ही जरुरी सवाल का जवाब देगा। भीषण गर्मी के कारण कहां पर लोगों की जान जा सकती है।

उनका कहना है कि भीषण गर्मी के जानलेवा असर का पहले से अंदाज लगा पाना बड़ा कदम है। ऐसे में यह पहले पता किया जा सकता है कि लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है। लोगों की जान जाने से पहले जरुरी कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह ट्रैकर उस सुपर अल नीनो के बारे में जानकारी देता है जिसका सामना हम आज कर रहे हैं।

मार्च में हुई सबसे ज्यादा मौतें

अल नीनो के कारण गर्मी से सबसे ज्यादा होने वाली मौतें विकासशील देशों में हुई है। अगले 6 महीनों के ताजा डेटा के अनुसार, अनुमान है कि अल नीनो की गर्मी से नाइजीरिया में सबसे ज्यादा मौतें हो सकती है। इन 6 महीनों के दौरान वहां पर लगभग 56,000 लोगों की जान जा सकती है। इसके बाद अब भारत का नंबर है जहां गर्मी से लगभग 55,000 मौतें होने की आशंका जताई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने CJP नेता को नोटिस किया जारी

नई दिल्ली: मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

टेम्पो ट्रैवलर से शराब की 12 बोतलें बरामद, चालक पर केस दर्ज

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध शराब के खिलाफ...

जमीन बेचने के एग्रीमेंट में धोखाधड़ी का आरोप, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना। जिला के अंब क्षेत्र में जमीन बेचने के...

Punjab News: सेंट्रल जेल में हुई झड़प, हवालाती पर सूए से हमला, मामला दर्ज, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले सेंट्रल जेल के अंदर कैदियों और दोषियों...

सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने CJP नेता को नोटिस किया जारी

नई दिल्ली: मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास की पहचान और बैकग्राउंड की जांच...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन का चालान किया है। पुलिस...

टेम्पो ट्रैवलर से शराब की 12 बोतलें बरामद, चालक पर केस दर्ज

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीसी चौक ऊना में एक टेम्पो ट्रैवलर...

जमीन बेचने के एग्रीमेंट में धोखाधड़ी का आरोप, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना। जिला के अंब क्षेत्र में जमीन बेचने के एग्रीमेंट में धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने...