Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaJalandhar Bypass चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति का तोड़ा शीशा, लोगों...

Jalandhar Bypass चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति का तोड़ा शीशा, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते जालंधर बाईपास चौक पर एक बार फिर से डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति का शीशा तोड़ने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना का पता चलते ही लोग तुरंत जालंधर बाईपास चौक पर एकत्रित होने लगे। जिसेक बाद एडवोकेट नरिंदर आदिया की अगुवाई में लोगों द्वारा धरना लगा दिया गया। वहीं घटना सूचना मिलते ही सलेम टाबरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौधरी यशपाल ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “यह एक बेहद निंदनीय घटना है। प्रशासन को तुरंत इस बात की गहन जांच करनी चाहिए कि आखिर यह शीशा कैसे टूटा। अगर किसी शरारती तत्व ने माहौल खराब करने के लिए ऐसा किया है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद एक बार फिर शीशा टूटने की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि शीशा किसी ने जानबूझकर तोड़ा है या यह कोई हादसा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल सकेगा। गौरतलब है कि इस चौक पर पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। अभी कुछ समय पहले ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति पर हार डाल दिया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। उस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रशासन द्वारा वहां सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल किए गए थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College में विद्यार्थियों को मतदान के लिए किया गया जागरुक

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्तियों को स्वीप...

Jalandhar Bypass Chowk में बाबा साहेब की मूर्ति का शीशा तोड़ने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

लुधियानाः सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले...

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ की वापसी पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष...

एक ही पति की 3 पत्नियों ने किया पुलिस चौकी में हंगामा 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवा चौथ की...

Meharchand Polytechnic College में विद्यार्थियों को मतदान के लिए किया गया जागरुक

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्तियों को स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए...

Jalandhar Bypass Chowk में बाबा साहेब की मूर्ति का शीशा तोड़ने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

लुधियानाः सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास के मुख्य चौक पर स्थापित डॉ. बीआर अंबेडकर...

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ की वापसी पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और...

एक ही पति की 3 पत्नियों ने किया पुलिस चौकी में हंगामा 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवा चौथ की पूजा सबसे पहले कौन करेगा, इसे लेकर एक व्यक्ति की...