Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: पहले खरीदा 15 रुपए का सामान, फिर दुकानदार का फोन...

Punjab News: पहले खरीदा 15 रुपए का सामान, फिर दुकानदार का फोन लेकर शातिर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला चौक के नजदीक शिंगार सिनेमा रोड पर शातिर चोर ने दुकानदार को बातों में उलझा कर मोबाइल चोरी करके फरार हो गया। चोर ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। उसने मात्र 15-20 रुपए का सामान खरीदा और फिर दुकानदार का ध्यान भटका कर टेबल पर रखा स्मार्टफोन लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी देते हुए मठियां वाले पापा जी दी हट्टी के शिवम खन्ना ने बताया कि उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया।

उसने सबसे पहले 15-20 रुपए का कुछ सामान लिया। इसके बाद वह अजीबोगरीब मांग करने लगा कि यह दे दो नहीं वह दे दो।ऐसा करके उसने शिवम को बातों में उलझा लिया और धीरे-धीरे खिसक कर गल्ले (कैश काउंटर) के बिल्कुल पास आ गया। शिवम ने बताया कि चोर ने आखिर में कहा कि 5 रुपए की टॉफियां और दे दो। जब शिवम टॉफी निकालने के लिए मुड़ा,तो उस शातिर ने टेबल पर रखा ओप्पो A3x 5Gमोबाइल इतने आराम और सफाई से उठा लिया, जैसे वह फोन उसी का हो।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह तुरंत वहां से चला गया। चोर के जाने के बाद जब शिवम ने देखा तो टेबल पर उनका मोबाइल नहीं था। उन्हें तुरंत शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरे की रिकॉर्डिंग में शातिर बड़ी ही चालाकी से टेबल से मोबाइल चोरी करता हुआ साफ नजर आ गया। फिलहाल फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2 जगहों पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर में 2 अलग-अलग स्थानों पर आग लगने...

Jalandhar Bypass चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति का तोड़ा शीशा, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत...

चक्रवात ‘अर्नब’ ट्रेनें हुई रद्द, 30 के मार्ग में परिवर्तन

भुवनेश्वर। चक्रवात 'अर्नब' के कारण हुई भारी बारिश के...

Punjab News: झोटा Murder Case, 3 DSP बदले, SP स्तर के अधिकारी तैनात

मानसाः परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर संघर्ष अभी...

Punjab News: 2 जगहों पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर में 2 अलग-अलग स्थानों पर आग लगने घटनाएं सामने आई है। इन घटनाओं को लेकर लोगों में...

Jalandhar Bypass चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति का तोड़ा शीशा, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते जालंधर बाईपास चौक पर एक बार फिर से डॉ....

Jalandhar News: झोटे के खिलाफ कीमती भगत ने निकाली भड़ास, लक्खा सिधाना और भाना सिद्धू को बताया महामूर्ख, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर संघर्ष अभी भी जारी है। परिवार 17 दिनों से इंसाफ की...

चक्रवात ‘अर्नब’ ट्रेनें हुई रद्द, 30 के मार्ग में परिवर्तन

भुवनेश्वर। चक्रवात 'अर्नब' के कारण हुई भारी बारिश के बाद ओडिशा के गंजाम जिले में बहुदा नदी के उफानाने...