ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन का चालान किया है। पुलिस ने मौके पर ही मामले का निपटारा करते हुए वाहन चालक से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्तूबर को जिला पुलिस की टीम ने अवैध खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक वाहन को नियमों का उल्लंघन करते पाया। इस पर वाहन का चालान किया गया और मौके पर ही पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
