अमृतसरः शहर के मकबूलपुरा के हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत कासो ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें इलाके में घेराबंदी कर घरों की तलाशी ली गई। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।
ऑपरेशन को लेकर जानकारी देते DCP रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि मकबूलपुरा में 1 से 13 गलियों में विशेष जांच की गई। टीमें सुबह 5 बजे ही इलाके में पहुंच गई थी। इस दौरान 13 शकी व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से गांजा और नशीली गोलियां बरामद की गई, जिसके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस दौरान इलाके में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन भी मिले है, जिनके खिलाफ चालान किए जा रहे है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई व्यक्ति इलाके में नशा बेचता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दे ताकि पुलिस आरोपियों को पकड़ सके।
