Hocky Champion Trophy 2026
AmritsarPunjab News: नशे के खिलाफ एक्शन, 10 किलो हेरोइन, पिस्तौल और ड्रोन...

Punjab News: नशे के खिलाफ एक्शन, 10 किलो हेरोइन, पिस्तौल और ड्रोन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ ने 2 अलग-अलग मामलों में 10 किलो हेरोइन बरामद की है। इसी के साथ बीएसएफ ने एक पिस्तौल और एक टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया है। दोनों मामलों में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में बीएसएफ की 181वीं बटालियन की सी कंपनी के अधिकारियों ने सीमा पर ड्रोन की हलचल पाई। इसके बाद तुरंत काहनगढ़ इलाके में सर्च किया गया। जांच के दौरान खेतों में 5 किलो 10 ग्राम नशीला पाउडर और 545 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई।

वहीं, दूसरे मामले में बीएसएफ की 10वीं बटालियन की डी कंपनी के अधिकारी के एस राणा को अटारी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर कुछ गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। अधिकारी की ओर से अपनी टीम के साथ मिलकर सीमा के साथ लगे खेतों में सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान वहीं से 5 किलो 32 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 156 ग्राम पैकिंग सामग्री, तुर्किये की कंपनी की जिगाना स्पोर्ट पिस्टल और डीजेआई मैट्रिस 400 मॉडल का टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद हुआ है।

दोनों ही मामलों में थाना घंरिडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह खेप किन लोगों ने उठानी थी और आगे कहां सप्लाई की जानी थी। वहीं इसके थाना घरिंडा पुलिस ने ही गुप्त सूचना के आधार पर अमरीक सिंह निवासी गांव मोदे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल मैगजीन और कारतूस बरामद किए है। आरोपी को पिस्तौल पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया। जिसे वह आगे सप्लाई करने जा रहा था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

सरिया मार्केट में अचानक गिरा भवन का छज्जा, एक्टिवा सवार में मची भगदड़, देखें वीडियो

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में सुदामा मार्ग स्थित GMOU...

20 लोगों से भरी नौका नदी में पल्टी, 2 लापता

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार देर रात...

ट्रेन हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस पर बोतलें-पटाखे फेंके, देखें वीडियो

मैड्रिडः स्पेन में बुधवार दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर...

भीषण हादसाः 2 बसें और कैंटर की टक्कर में कई यात्री घायल, देखें वीडियो

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज तड़के यमुना...

सरिया मार्केट में अचानक गिरा भवन का छज्जा, एक्टिवा सवार में मची भगदड़, देखें वीडियो

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में सुदामा मार्ग स्थित GMOU परिसर की सरिया मार्केट में अचानक एक भवन का छज्जा...

20 लोगों से भरी नौका नदी में पल्टी, 2 लापता

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार देर रात 20 लोगों को लेकर जा रही एक नौका नदी में...

दर्दनाक हादसाः कार और बस की टक्कर में दपंति सहित बच्चे की मौत, 2 की हालत नाजुक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में सोहना के धुनेला गांव के पास कार और बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण...

ट्रेन हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस पर बोतलें-पटाखे फेंके, देखें वीडियो

मैड्रिडः स्पेन में बुधवार दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर में 68 लोगों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा...