ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में सुदामा मार्ग स्थित GMOU परिसर की सरिया मार्केट में अचानक एक भवन का छज्जा नीचे गिर गया। उस समय एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। गनीमत रही कि छज्जे की चपेट में आने से युवक बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। छज्जा गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
हादसे में युवक की जान बचने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, घटना ने शहर में जर्जर भवनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त बाजार में भवन का छज्जा गिरना लोगों के लिए चिंता का विषय है। बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में जर्जर भवनों के हिस्से गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
