Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मी पर लगे पैसे छीनने के आरोप, SHO...

Jalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मी पर लगे पैसे छीनने के आरोप, SHO ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मकसूदा थाना क्षेत्र के अड्डा नूरपुर में खाकी वर्दी का झांसा देकर एक मजदूर को ठगने का मामला सामने आया है। खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने मजदूर पर नशे का कारोबार करने का झूठा आरोप लगाया और डरा-धमकाकर उससे 3200 रुपए की नकदी छीन ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसएचओ बलबीर सिंह ने फर्जी बताया है।

पीड़ित राम ज्ञान मूल रूप से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और यहां नूरपुर में कबाड़ी का काम करता है। ज्ञान मूल का कहना है कि वह रोड पार करके एक जगह खड़ा था। तभी खाकी पेंट, बिना शर्ट, दाढ़ी और पगड़ी पहने एक व्यक्ति उसके पास आया। उसने खुद को सीआई इंस्पेक्टर बताया और तलाशी लेने के नाम पर मजदूर को डराना शुरू कर दिया।

नकली पुलिस वाले ने मजदूर पर नशे का धंधा करने का आरोप लगाया। जब मजदूर ने अपनी बेगुनाही का सबूत देने के लिए जेब से अपनी जमा पूंजी के 3200 रुपए निकालकर दिखाए, तो आरोपी ने तुरंत वे पैसे अपने हाथ में ले लिए। इसके बाद आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए मजदूर से कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को बुलाकर लाए जो उसे जानता हो। मजदूर ने अपनी साइकिल वहीं छोड़ी और पास की दुकान वाले ‘चमका जी’ को बुलाने चला गया। जब वह वापस लौटा, तो आरोपी रुपए लेकर वहां से गायब हो चुका था।

ठगी का अहसास होते ही पीड़ित मजदूर ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 कंट्रोल रूम की टीम और मकसूदां थाने के एसएचओ बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में मकसूदां थाने के एसएचओ बलवीर सिंह का कहना है कि अभी तक के छानबीन में किसी फर्जी पुलिस वाले के पहचान नहीं हो पाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पिता ने बेटी को कृपाण से काटा, मौत; आरोपी फरार, देखें वीडियो

होशियारपुरः होशियारपुर में एक पिता ने वीरवार को अपनी...

बांग्लादेश में फिर तनावः उधार बाल काटने से मना करने पर हिंदू व्यक्ति की हत्या

ढाकाः बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा...

तरन तारन में बन रहा अंबेडकर भवन निर्माण के अंतिम चरण में: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों...

Jalandhar News: सुलझा पटाखा और मार्केट ग्राम पंचायत विवाद, जल्द सजेंगा बाजार

जालंधर, ENS: पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत राओवाली के...

Punjab News: पिता ने बेटी को कृपाण से काटा, मौत; आरोपी फरार, देखें वीडियो

होशियारपुरः होशियारपुर में एक पिता ने वीरवार को अपनी 17 साल की बेटी की कृपाण से हत्या कर दी।...

बांग्लादेश में फिर तनावः उधार बाल काटने से मना करने पर हिंदू व्यक्ति की हत्या

ढाकाः बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल...

तरन तारन में बन रहा अंबेडकर भवन निर्माण के अंतिम चरण में: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

Jalandhar News: चारों विधानसभा सीटों को लेकर मुद्दा उठा, सिख तालमेल कमेटी ने दी बहिष्कार की चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सिख तालमेल कमेटी और विभिन्न सिख संगठनों ने सिख समुदाय को...