खेल: आयरलैंड के लेग स्पिनर बेन व्हाइट ने सिर्फ 28 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में तीन फॉर्मेट को मिलाकर कुल 41 विकेट हासिल किए हैं। व्हाइट ने दिसंबर 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। बेन व्हाइट ने 2021 में आयरलैंड की सीनियर टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने उसी साल की शुरुआत में बांग्लादेश दौरे पर आयरलैंड वॉल्वस के साथ अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई थी। इसके बाद वो टीम के नियमित खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
View this post on Instagram
20 रन देकर चार विकेट हासिल किए
व्हाइट आयरलैंड ने 2021, 2024 और 2026 के आईसीसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल तीनों प्रारुपों में देश का प्रतिनिधित्व किया है परंतु टी-20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली रहा है। टी-20 इंटरनेशनल में व्हाइट ने औसतन हर 20 गेंद पर एक विकेट हासिल किया है। इसके परिणामस्वरुप उनके अच्छे प्रदर्शन से अफगानिस्तान के खिलाफ 2024 में आया। वहीं उन्होंने 20 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
इंटरनेशनल मुकाबलों में ले चुके हैं हिस्सा
बेन व्हाइट ने आयरलैंड के लिए 3 टेस्ट, 2 ओडीआई और 38 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भी हिस्सा लिया। इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 109 की औसत के साथ 4 विकेट हासिल किए। वनडे इंटरनेशनल में भी उनके नाम पर 118 की औसत से 1 विकेट दर्ज हो चुका है। टी-20 इंटरनेशनल में व्हाइट में 27.38 के एवरेज से 38 विकेट झटके हैं।बेन ने आयरलैंड के घरेलू क्रिकेट में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वह लेइनस्टर लाइटनिंग, नॉर्दन नाइट्स, मुंस्टर रेड्स, फीनिक्स और सीएसएनआई जैसी टीमों के लिए खेले हैं। 2021 की इंटर प्रीवेंशियल टी-20 ट्रॉफी में व्हाइट 17 विकेटों के साथ सफल गेंदबाज के तौर पर साबित रहे। 2024 में आयरिश सीनियर कप के फाइनल में उन्होंने 34 रन देकर पांच विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
बेन ने जताया क्रिकेट आयरलैंड का आभार
इस फैसले पर व्हाइट ने क्रिकेट आयरलैंड का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनका शुरु से ही सपना था और उनको सर्वोच्च स्तर पर खेलने का मौका देने के लिए वो हमेशा ही बोर्ड के आभारी रहेंगे। व्हाइट का कहना है कि आयरलैंड की ओऱ से तीन आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना और टेस्ट क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करना ऐसी उपलब्धियां थी जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इन अनुभवों पर यादों और हमेशा गर्व रहेगा।
