अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पूरे खालसा पंथ द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। यह आयोजन परविंदर सिंह झोटा और अन्य शहीदों के परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से किया गया था।
इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पूरे खालसा पंथ को एक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारें और सत्ता में बैठे लोग पंजाब की पवित्र भूमि पर फैल रहे नशों के विनाशकारी सैलाब को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाने में विफल रहे हैं। स्थिति इतनी चिंताजनक हो गई है कि जो लोग नशों के इस खतरे के खिलाफ मजबूती से खड़े होते हैं यानी गुरु के समर्पित अनुयायी और साहसी लोग उन्हें राज्य के भीतर खुलेआम मौत के घाट उतारा जा रहा है।
श्री अकाल तख्त साहिब पर आयोजित इस प्रार्थना सभा के दौरान, धर्म प्रचार कमेटी और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने गुरु के चरणों में प्रार्थना की।
