ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के कब्जे से 750 रुपये नकद और दड़ा-सट्टा की पर्ची बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की देर शाम हेड कांस्टेबल बीरबल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आईटीआई भटोली के नजदीक कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने मौके से नकदी और दड़ा-सट्टा की पर्ची बरामद की। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।