LudhianaPunjab News: कार और ई-रिक्शा टक्कर पर चले ईंट-पत्थर, 500 मीटर तक...

Punjab News: कार और ई-रिक्शा टक्कर पर चले ईंट-पत्थर, 500 मीटर तक बोनट पर घसीटा युवक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के हरगोबिंद नगर में क्रेटा कार और ई-रिक्शा टक्कर को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर भी चले। भीड़ से बचने के लिए कार चालक ने गाड़ी भगाई तो एक व्यक्ति उसके बोनट पर लटक गया। चालक उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, क्रेटा कार में एक परिवार सवार था, जबकि ई-रिक्शा में चालक के साथ एक सवारी मौजूद थी। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने कार चालक को घेरकर पीटने की कोशिश की और वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार सवार व्यक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में लोगों ने उसके पति और बच्चों को गाड़ी के भीतर घेर लिया। उसने कहा कि परिवार को बचाने के लिए उसे खुद आगे आना पड़ा।

उसके मुताबिक, घटना के दौरान इलाके में तनाव बना रहा और करीब दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। भीड़ से बचकर निकलने की कोशिश में चालक ने कार आगे बढ़ाई, तभी एक व्यक्ति बोनट पर आ गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पीछे से कार पर ईंट-पत्थर भी फेंके। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चौकी जगतपुरी के इंचार्ज सुखजिंदर ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। जांच में जिसकी भी गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला हजारों रुपये जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई...

दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में नकदी बरामद, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: गुरुद्वारे में गोलक लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गांव मोरकरीमा में गुरुद्वारा साहिब को...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला हजारों रुपये जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वाहनों के चालान किए। दोनों...

Punjab News: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर सेहत मंत्री ने दी बधाई, विकास कार्यों का किया ऐलान, देखें वीडियो

मंडौरः देश भर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जन्म दिवस आज अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ...

Punjab News: घर में बने टिंबर स्टोर में लगी आग, परिजनों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

लुधियानाः समराला चौंक के पास आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल, चंडीगढ़ रोड पर वर्मा टिंबर स्टोर...

दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में नकदी बरामद, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...