Nationalकोर्ट में पेशी से पहले हुआ हादसा, Rahul Gandhi के काफिले की...

कोर्ट में पेशी से पहले हुआ हादसा, Rahul Gandhi के काफिले की टकराई गाड़ियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ: राहुल गांधी के काफिले के गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वांचंल एक्सप्रेस हाईवे पर 91 KM माइलस्टोन के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हैं। हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के काफिले में शामिल 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षा से जुड़े कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि आज राहुल गांधी लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ है। इससे पहले वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि सुलतानपुर कोर्ट में मानहानि के मामले में राहुल गांधी की आज पेशी होनी है। 8 साल पहले राहुल गांधी ने अमित शाह के ऊपर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर कोर्ट में राहुल गांधी पेश होंगे। आज राहुल गांधी के लिए बहुत बड़ा दिन है। थोड़ी देर बार अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी की सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होगी। सुलतानपुर की अदालत आज मानहानि केस में अपना फैसला सुनाएगी। इस दौरान राहुल खुद अदालत में मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी लखनऊ से सुलतानपुर के लिए निकल चुके हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है। इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए सुलतानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी की टिप्पणी से अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचा। मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए खुद को निर्दोष बताया था। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

इसके बाद मामले में गवाहों, साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर सुनवाई आगे बढ़ी। अब इस मामले में अदालत ने 26 अक्टूबर को फैसला सुनाने की तारीख निर्धारित की है। राहुल गांधी फैसले के दिन अदालत में उपस्थित रहेंगे। फिलहाल, करीब आठ साल पुराने इस मानहानि मामले में 26 अक्टूबर की तारीख महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राहुल गांधी की मौजूदगी में अदालत का फैसला सुनाया जाना निर्धारित है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: National Highway पर सवारियों से भरी बस में तोड़फोड़, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

मोहालीः डेराबस्सी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के पास भारी...

Punjab News: Gym पर Firing की CCTV आई सामने, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं...

Jalandhar News: Asian Champions Trophy में 6 टीमों के कप्तान का बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में कल से यानी 27 अक्टूबर...

Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में 5 बहनों के भाई की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया के गांव चीमा खुर्द गेट के...

Punjab News: शैंपू की पुड़िया और घरेलू खर्चे को लेकर विवाद, दिव्यांग ने ससुराल पक्ष पर लगाए हमले के आरोप, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ घरेलू विवाद के चलते उसके ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर...

Punjab News: National Highway पर सवारियों से भरी बस में तोड़फोड़, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

मोहालीः डेराबस्सी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के पास भारी हंगामा देखने को मिला, जब बरेली की ओर जा रही...

Punjab News: Gym पर Firing की CCTV आई सामने, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन मोगा में पुरानी रंजिश...

Jalandhar News: Asian Champions Trophy में 6 टीमों के कप्तान का बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में कल से यानी 27 अक्टूबर से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...