Unaसागर सहोड़ का न्यूज़ीलैंड की यूनिवर्सिटी में PHD के लिए चयन

सागर सहोड़ का न्यूज़ीलैंड की यूनिवर्सिटी में PHD के लिए चयन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित। ऊना के रायपुर सहोड़ा गांव के निवासी सागर सहोड़ का न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड स्थित ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। सागर सहोड़, रमेश सहोड़ के सुपुत्र एवं अवतार कृष्ण सहोड़ के पौत्र हैं। उनके पिता रमेश सहोड़ चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा के सेल एवं डिपार्टमेंट्स के सह-कोऑर्डिनेटर तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रभारी के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।

सागर सहोड़ पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ के भतीजे हैं। सागर सहोड़ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से अवसाद की पहचान करने के विषय पर शोध करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग आज महत्वपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में उनका शोध अवसाद की पहचान और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उपयोगी योगदान दे सकता है। पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ ने सागर सहोड़ की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सागर अपने शोध के माध्यम से समाज और मानवता के कल्याण में योगदान देंगे तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर मिलेगी 50% सब्सिडी: Gurmeet Singh Khudiyan

चंडीगढ़: उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने...

दर्दनाक हादसाः बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 22 की मौत, कई लोग घायल

माकुएनी: केन्या में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां,...

विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में...

कांग्रेस वोट बचाओ अभियान प्रभारी हरीश मीणा ने ज्ञानेश कुमार को भाजपा का नायक बताया

ऊना/सुशील पंडित। कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के प्रभारी...

‘हम भारत के लोग, हमारा दायित्व’ विषय पर शोध संस्थान के कार्यक्रम में CM Saini ने की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर मिलेगी 50% सब्सिडी: Gurmeet Singh Khudiyan

चंडीगढ़: उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और राज्य के किसानों पर वित्तीय बोझ कम करने के...

दर्दनाक हादसाः बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 22 की मौत, कई लोग घायल

माकुएनी: केन्या में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, मिली जानकारी के अनुसार बस और ट्रक के बीच टक्कर...

विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं...

कांग्रेस वोट बचाओ अभियान प्रभारी हरीश मीणा ने ज्ञानेश कुमार को भाजपा का नायक बताया

ऊना/सुशील पंडित। कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के प्रभारी और राजस्थान से सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने ऊना में...