LudhianaPunjab News: घर में बने टिंबर स्टोर में लगी आग, परिजनों में...

Punjab News: घर में बने टिंबर स्टोर में लगी आग, परिजनों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला चौंक के पास आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल, चंडीगढ़ रोड पर वर्मा टिंबर स्टोर पर जनरेटर को आग लग गई। बताया जा रहा है कि पहली मंजिल पर जेनरेटर पड़ा हुआ है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी देते हुए विपन ने कहा कि उनकी वर्कशॉप में आग लगी है। जेनरेटर में अचानक आग लगने से आग फैल गई।

इस घटना में काफी नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि उनकी इसी इमारत में रिहायश है। घटना में 5 से 7 लाख का नुकसान हो गया, लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव रहा। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला तो दमकल विभाग को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि जेनरेटर के कारण आग लगी है। घटना में फर्नीचर जलकर राख हो गया। अब आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहाकि इमारत में काफी ज्यादा आग लगी हुई थी। घटना के दौरान इमारत में 15 से 16 लोग मौजूद थे। ऐसे में लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना में सब कुछ जलकर राख हो गया। वहीं गुलशन कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि घर में आग लग गई। जिसके बाद वह 15 मिनट में पहुंचे तो देखा घर में लकड़ी को आग लगी है। घटना के दौरान 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसी के साथ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जेनरेटर के शार्ट सर्किट से हादसा हुआ है। घटना के दौरान इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा, लेकिन माली नुकसान काफी हो गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला हजारों रुपये जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई...

दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में नकदी बरामद, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: शक्ति की मौत के बाद परिवार ने किए खुलासे, आरोपियों ने शरीर से अलग किए थे दोनों हाथ, देखें वीडियो

लुधियानाः डाबा थाना इलाके की गली नंबर 4 लुहारा कॉलोनी में शनिवार को बदमाशों ने घर में घुसकर 40...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला हजारों रुपये जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वाहनों के चालान किए। दोनों...

Punjab News: कार और ई-रिक्शा टक्कर पर चले ईंट-पत्थर, 500 मीटर तक बोनट पर घसीटा युवक, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हरगोबिंद नगर में क्रेटा कार और ई-रिक्शा टक्कर को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, मामूली टक्कर...

Punjab News: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर सेहत मंत्री ने दी बधाई, विकास कार्यों का किया ऐलान, देखें वीडियो

मंडौरः देश भर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जन्म दिवस आज अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ...