LudhianaPunjab News: गुरुद्वारे में गोलक लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

Punjab News: गुरुद्वारे में गोलक लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के गांव मोरकरीमा में गुरुद्वारा साहिब को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर गुरुद्वारा साहिब से गोलक लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोरों द्वारा सारी वारदात कैद हो गई। दरअसल, गांव मोरकरीमा में सोमवार देर रात 2 नकाबपोश चोर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए। चोरों ने चेहरे छिपाए हुए थे। एक चोर के कंधे पर बैग लटकाया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे दो नकाबपोश चोर गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल हुए। कैमरे में कैद हुए चोर पहले एक चोर गुरूद्वारा साहिब के अंदर दाखिल होता है और गोलक उठाने की कोशिश करता है। जब वह गोलक अकेले नही उठा सका तो दूसरा साथी आकर गोलक उठा कर बाहर ले आए। इसके बाद गोलक को एक्टिवा पर रखकर मौके से फरार हो गए।

घटना का पता चलने पर गुरुद्वारा कमेटी ने मुल्लांपुर दाखा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना दाखा के एसएचओ निर्मलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एक्टिवा जिन रास्तों से निकली है पुलिस उसे भी ट्रेस कर रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला हजारों रुपये जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई...

दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में नकदी बरामद, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों से वसूला हजारों रुपये जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वाहनों के चालान किए। दोनों...

Punjab News: कार और ई-रिक्शा टक्कर पर चले ईंट-पत्थर, 500 मीटर तक बोनट पर घसीटा युवक, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हरगोबिंद नगर में क्रेटा कार और ई-रिक्शा टक्कर को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, मामूली टक्कर...

Punjab News: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर सेहत मंत्री ने दी बधाई, विकास कार्यों का किया ऐलान, देखें वीडियो

मंडौरः देश भर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जन्म दिवस आज अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ...

Punjab News: घर में बने टिंबर स्टोर में लगी आग, परिजनों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

लुधियानाः समराला चौंक के पास आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल, चंडीगढ़ रोड पर वर्मा टिंबर स्टोर...