Nationalमानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषमुक्त कर दिया। यह मामला 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा था।

एक अधिवक्ता के अनुसार स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते राहुल गांधी को इस मामले में दोषमुक्त कर दिया।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने संबंधित कानूनी प्रावधान का हवाला देते दलील दी कि राहुल गांधी ने कथित बयान सद्भावना में दिया था और उनका उद्देश्य किसी की मानहानि करना नहीं था। अदालत ने मामले में फैसला सुनाते उन्हें दोषमुक्त कर दिया। राहुल गांधी सोमवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे। वहां से वह सड़क मार्ग से सुलतानपुर के लिए रवाना हुए। रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय पार्टी नेता जुटे थे।

सुलतानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनके काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, काफिले में आगे चल रही एक निजी गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे के वाहन आपस में भिड़ गए। हालांकि, घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई और राहुल गांधी सुरक्षित सुलतानपुर अदालत पहुंच गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मानव संस्कार भारती ने भगवती जागरण का किया आयोजन, भजन गायकों ने बांधा समा

बददी। अमरावती कालोनी के जी एस पैलेस में मानव संस्कार...

Punjab New: Moga Firing Case और फंड पर CM Maan ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा...

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को...

Jalandhar पहुंची चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य स्वागत, ओपन सेरेमनी पर DC और CP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 27 अक्टूबर से होने जा रहा है। ऐसे में जालंधर में...

मानव संस्कार भारती ने भगवती जागरण का किया आयोजन, भजन गायकों ने बांधा समा

बददी। अमरावती कालोनी के जी एस पैलेस में मानव संस्कार भारती चैरिटेबल ट्रस्ट का 11वां विशाल भगवती जागरण धूम धाम...

Jalandhar News: बुजुर्ग की मदद करना महिला को पड़ा महंगा, गहने लेकर शातिर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके में महिला को एक बुजुर्ग को खाने के लिए पैसे देना महंगा पड़...

Punjab New: Moga Firing Case और फंड पर CM Maan ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में हुई फायरिंग की घटना, पंजाब के लंबित फंड्स, चंडीगढ़...