AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtकैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने साझा किया जमीन खरीद का अनुभव

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने साझा किया जमीन खरीद का अनुभव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सड़क परियोजनाओं के लिए जमीन जुटाना अक्सर बड़ी चुनौती होती है, लेकिन हरियाणा ने तकनीक के जरिए इस प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

मंत्री रणबीर गंगवा सोमवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर ‘गतिशक्ति से प्रगति’ में पहले दिन ‘एक्सीलरेटिंग लैंड एक्विजिशन एंड लीवरेजिंग भूमि राशि’ विषय पर बोलते हुए प्रदेश के ई-भूमि मॉडल का अनुभव साझा किया।

गंगवा ने कहा कि किसी भी सड़क परियोजना की सफलता के लिए सिर्फ पैसा और निर्माण एजेंसी ही जरूरी नहीं, बल्कि समय पर जमीन उपलब्ध होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। हरियाणा में ई-भूमि व्यवस्था के जरिए जमीन की जरूरत तय करने से लेकर जमीन मालिकों से प्रस्ताव लेने और आगे की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा रहा है।

गंगवा ने कहा कि व्यवस्था का मकसद जमीन मालिक और सरकार के बीच प्रक्रिया को सरल बनाना है। पारदर्शी व्यवस्था से जमीन खरीद को लेकर स्पष्टता रहती है और परियोजनाओं के लिए जरूरी जमीन समय पर उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

चिंतन शिविर के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया। इस दौरान हरियाणा में सड़क विकास और परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

SDM ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा नवरात्र मेला ऊना,सुशील पंडित:...

बड़ा हादसाः दो नावों के बीच भीषण टक्कर, 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासाः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में कांगो नदी में दो...

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने दी पुलिस को चेतावनी, धक्केशाही हुई तो करेंगे बाजार बंद, देखें वीडियो

अमृतसरः कांग्रेस नेता और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में HPU अंतर-महाविद्यालय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की एक्सटेंशन को लेकर...

SDM ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा नवरात्र मेला ऊना,सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20...

बड़ा हादसाः दो नावों के बीच भीषण टक्कर, 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासाः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में कांगो नदी में दो मोटर चालित लकड़ी की नावों के बीच हुई भीषण टक्कर...

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने दी पुलिस को चेतावनी, धक्केशाही हुई तो करेंगे बाजार बंद, देखें वीडियो

अमृतसरः कांग्रेस नेता और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष दिनेश बस्सी की गिरफ्तारी से अमृतसर में राजनीतिक माहौल गरमा...