ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की अंतर-महाविद्यालय पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। चैंपियनशिप में लगभग 17 महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।
चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 7 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में एसपी ऊना सचिन हिरेमठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें हॉकी के मैदान पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा किया जा रहा है।
9 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे आयोजित होने वाले समापन समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक आदरणीय सुनीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों का स्वागत करते हुए चैंपियनशिप के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
