AdvertisementPunjab Government
Internationalबड़ा हादसाः दो नावों के बीच भीषण टक्कर, 30 लोगों की मौत,...

बड़ा हादसाः दो नावों के बीच भीषण टक्कर, 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किंशासाः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में कांगो नदी में दो मोटर चालित लकड़ी की नावों के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। कांगो के स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रांत के गृह मंत्री क्रिस्पिन मपुतु के अनुसार मोटर चालित लकड़ी की नौकाएं रविवार को इक्वेटर प्रांत के नगोम्बे-लुकोलेला इलाके के पास एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। मंत्री ने ‘एपी’ को बताया कि हादसे में मारे गए 30 लोगों को पहले ही दफना दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य पीड़ितों तथा जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
घटना बारे मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव उत्तर-पश्चिमी इलाके उबांगी से राजधानी किंशासा की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी नाव किंशासा से लुकोलेला जा रही थी। दोनों नावों की टक्कर उस क्षेत्र के पास हुई,  जहां से लुकोलेला पहुंचा जाता है। राहत और बचाव दल कांगो नदी में खोज अभियान चला रहे हैं।

एक सुरक्षा बल के सदस्य, जिन्होंने नदी किनारे से इस हादसे को होते हुए देखने का दावा किया कि उबांगी से लौट रही नाव सामान से ओवरलोड थी और उसकी टक्कर किंशासा से आ रही दूसरी नाव से हो गई। उन्होंने बताया कि नाव में सवार लगभग सभी यात्री पानी के नीचे फंस गए और नाव भी पूरी तरह डूब गई। उन्होंने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन...

10 अक्टूबर को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत और ब्याज वसूली रोकने की मांग ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश...

सिंगापुर से आने वाले प्रस्तावों को तेज गति देने के लिए समर्पित मर्लियन डेस्क का गठन – CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के...

Jalandhar News: सिटी वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर की गई मीटिंग, देखें Live

जालंधरः महानगर में सिटी वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा निकाली जानी है। इस शोभायात्रा...