AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtएशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति शर्मा का गांव पहुंचने पर...

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति शर्मा का गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी की महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हरियाणा की बेटी एवं जींद जिले के रिटोली गांव निवासी कीर्ति शर्मा का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सम्मान समारोह में पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।

भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इस अवसर पर मोहन लाल बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा बधाई पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कीर्ति शर्मा के आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और देशभक्ति के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए बड़ौली ने कहा कि कीर्ति शर्मा की उपलब्धि पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कीर्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है।

बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव, जींद जिले और पूरे हरियाणा को गर्व है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

जीरकपुरः शहर के माया गार्डन सिटी में सोमवार को...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन...

Haryana News: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

जीरकपुरः शहर के माया गार्डन सिटी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कूड़ेदान से नवजात...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत और ब्याज वसूली रोकने की मांग ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश...

सिंगापुर से आने वाले प्रस्तावों को तेज गति देने के लिए समर्पित मर्लियन डेस्क का गठन – CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के...