AdvertisementPunjab Government
Haryana GovtAsian Games में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हुआ...

Asian Games में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने फूल मालाएं पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। इनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक जीते हैं, जिसमें 14 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक सहित शामिल हैं।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने यह पदक अपने नाम कर हरियाणा की खेल शक्ति का लोहा मनवाया। उन्होंने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व है। यह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा चलाई जा रही खेल नीतियों व योजनाओं का नतीजा है कि प्रदेश में खेल व खिलाड़ी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

हरियाणा के 32 पदक प्रदेश की खेल क्षमता का प्रमाण

गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान बढ़ाने वाले इन खिलाड़ियों पर पूरे हरियाणा को गर्व है। उन्होंने कहा कि 14 स्वर्ण पदक यह बताते हैं कि हरियाणा के खिलाड़ी केवल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए नहीं, बल्कि जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल संस्कृति में गांवों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर दुनिया के बड़े खेल मंचों तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों और छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं को भी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलें, इस दिशा में सरकार का विशेष ध्यान है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

जीरकपुरः शहर के माया गार्डन सिटी में सोमवार को...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन...

Haryana News: कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

जीरकपुरः शहर के माया गार्डन सिटी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कूड़ेदान से नवजात...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत और ब्याज वसूली रोकने की मांग ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश...

सिंगापुर से आने वाले प्रस्तावों को तेज गति देने के लिए समर्पित मर्लियन डेस्क का गठन – CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के...