SportsIPL Retention से पहले CSK को झटका, अब इस भूमिका में दिखेंगे...

IPL Retention से पहले CSK को झटका, अब इस भूमिका में दिखेंगे MS Dhoni

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारत के महान कप्तानों में शुमार एमएस धोनी को लेकर बीते कुछ सालों से एक ही सवाल उठता रहता है। वो सवाल ये है कि धोनी कब तक आईपीएल खेलेंगे। हर आईपीएल सीजन से पहले और दौरान उनके संन्यास की अटकलें लगाई जाती हैं जो हर साल गलत साबित होती हैं। आज आईपीएल 2027 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है, जिसमें यह तय होगा कि कौन सी टीम किस खिलाड़ी को अपने पास रख रही है और किसे बाहर कर रही है।

हालांकि रिटेंशन की आज आखिरी तारीख है, लेकिन खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ट्रेड विंडो इसके बाद भी खुली रहेगी और ऑक्शन से एक हफ्ते पहले तक प्लेयर्स का ट्रेड हो सकता है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए नए अवतार में नजर आएंगे। दरअसल, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने धोनी को टीम का मेंटर नियुक्त किया है। सीएसके ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

इसके साथ ही धोनी के बतौर खिलाड़ी करियर पर भी विराम लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऐलान में कहा है कि धोनी इस नई भूमिका के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। यानी अब वह खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि टीम में मेंटर की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी के बिना CSK नहीं है। करीब दो दशक से हम उनके साथ इस सफर में आगे बढ़े हैं। इस दौरान हमने जीत, मुश्किलें और हर तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं।

हमारे रिश्ते की मजबूती की सबसे बड़ी वजह यह है कि हम एक-दूसरे की नीयत पर सवाल नहीं उठाते। इसी भरोसे ने इस सफर को मुमकिन बनाया।’ उन्होंने 2008 में धोनी को चेन्नई से जोड़ने के फैसले को भी याद किया। श्रीनिवासन ने कहा, ‘2008 में मैंने जोर दिया था कि धोनी CSK का हिस्सा होने चाहिए। यह मेरे सबसे अच्छे फैसलों में से एक साबित हुआ. ऐसा सिर्फ फ्रेंचाइजी के लिए उनकी उपलब्धियों की वजह से नहीं, बल्कि वह जिस तरह के इंसान हैं, उसकी वजह से भी है। धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे। CSK हमेशा उनका घर रहेगा।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...