SportsMI और PBKS में उलटफेर: करोड़ों में बिके हार्दिक पंड्या और अर्शदीप...

MI और PBKS में उलटफेर: करोड़ों में बिके हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः इंडियन प्रीमियर लीग की बहु प्रतीक्षित अदला बदली (ट्रेडिंग) में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 18 करोड़ रुपए की बढ़ी हुई कीमत पर पंजाब किंग्स से जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं।

IPL ने बयान में कहा कि हार्दिक अपनी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि में मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स चले गए हैं जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपए की मौजूदा कीमत पर मुंबई से जुड़ गए हैं। हार्दिक का इस तरह से मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। वह पहली बार 2015 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे।

उन्होंने टीम को 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हार्दिक ने 2024 में मुंबई इंडियंस में वापसी की थी और रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली थी लेकिन इस बीच उनकी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

हार्दिक ने IPL के 162 मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं। अर्शदीप आठ सत्र तक पंजाब की टीम से खेलने के बाद अब मुंबई की टीम में शामिल हो रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने 2019 में पंजाब की टीम से IPL में पदार्पण किया था और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने IPL के 96 मैच में 111 विकेट लिए हैं जो पंजाब किंग्स की तरफ से रिकॉर्ड है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ‘वारिस पंजाब दे’ को बड़ा झटका, कई नेता आप में हुए शामिल

अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

महंगाई की मारः दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में एक...

Punjab News: शादी समारोह में गया परिवार, चोर घर से गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कस्बा दोरांगला में चोरों ने दिनदहाड़े...

Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट को मिली उड़ाने की धमकी

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर इंदौर/ ग्वालियर। पंजाबी सुपरस्टार...

हरियाणा में खुलेंगी 2,651 Fair Price Shops, इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक कर पाएंगे आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गरीब और पात्र परिवारों के...

Punjab News: ‘वारिस पंजाब दे’ को बड़ा झटका, कई नेता आप में हुए शामिल

अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 'वारिस पंजाब दे' पार्टी को आप पार्टी ने...

महंगाई की मारः दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती लागत की वजह से...

Punjab News: शादी समारोह में गया परिवार, चोर घर से गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कस्बा दोरांगला में चोरों ने दिनदहाड़े एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये...

Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट को मिली उड़ाने की धमकी

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर इंदौर/ ग्वालियर। पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा...