नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टेस्ट टीम में शामिल किया है। गुरनूर अब टेस्ट टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे। वहीं स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह अब भारत में जारी घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेंगे।
गुरनूर बरार के टेस्ट टीम में शामिल होने के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में रविवार को होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बीसीसीआई ने उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को वनडे टीम में शामिल नहीं किया है। गुरनूर ने भारतीय टीम के लिए अब तक 13 वनडे मुकाबले खेलते 23 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका नहीं मिला है।
विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वेलिंगटन में टेस्ट टीम के खिलाड़ियों के साथ जुड़ गए हैं। अपडेटेड टीम में पंत के अलावा ध्रुव जुरेल को भी विकेटकीपर के तौर पर जगह दी गई है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में निर्धारित है।
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार।
