भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति:कृष्ण कुमार लद्दाखी

भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति:कृष्ण कुमार लद्दाखी
ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली जिला ऊना में आज गीता संदेश भारती के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लद्दाखी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए, भारतीय संस्कृति के महत्व को बताते हुए कहा " कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। उन्होंने पवित्र गीता के महत्व को सरल माध्यम से विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में इसको अपनाना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के महत्व पर मैंने आज तक लगभग एक हजार कार्यक्रमों के द्वारा विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को सम्बोधित किया है। मैं यह कार्य निःस्वार्थ भाव से विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा प्राप्त करने में सहायता हेतु, एक प्रयास कर रहा हूं। हमारे देश की यह धरोहर भारतीय संस्कारों को अपनाकर अपने जीवन में सफलताओं को प्राप्त करें। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें इन बहुमूल्य विचारों को अपनाना चाहिए।