Himachal Govt

Himachal Govt
InternationalMexico में त्योहार की खुशियों में छाया मातम, मशहूर मार्केट में लगी...

Mexico में त्योहार की खुशियों में छाया मातम, मशहूर मार्केट में लगी आग, 23 लोगों की हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: मेक्सिको के सोनारा राज्य में भीषण आग लग गई है। आग लगने के कारण त्योहार की खुशियां गम में बदल गई। हर्मोसिलो शहर के एक डिस्काउंट स्टोर में आग लगने के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई बच्चे और दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब पूरे देश में डे ऑफ द डेड उत्सव मनाया जा रहा है। डे ऑफ द डेड ऐसा उत्सव है जिसमें परिवार अपने दिवगंत प्रियजनों को याद करता है। रंग-बिरंगे जुलूस और मोमबत्तियों के साथ इस त्योहार को मनाया जाता है लेकिन यह कब हादसे में बदल गया यह लोग भी नहीं समझ पाए।

मामले की चल रही जांच

सोनारा राज्य के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि ज्यादातर मौतें जहरीली गैस में सांस लेने के कारण हुई है क्योंकि आग लगने के बाद धुआं पूरे स्टोर में तेजी से फैलता गया। उनका कहना है कि फॉरेंसिक टीम ने शवों का परीक्षण शुरु कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धमाका या आग लगने के कारण संभावित इलेक्ट्रिक्ल फॉल्ट बताया जा रहा है। इस मामले में शहर के दमकल प्रमुख ने कहा है कि अभी जांच चल रही है। इसके बाद ही पता चलेगा कि विस्फोट हुआ था या नहीं। हर्मोसिलो नगरपालिका ने यह साफ कर दिया है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था।

सोशल मीडिया पर राज्यपाल ने जारी किया वीडियो

सोनारा के गर्वनर अल्फोसों दुराजो ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि – ‘मैंने हादसे का कारण पता लगाने के लिए एक पारदर्शी और विस्तृत जांच के आदेश दिए है। यह घटना बहुत ही दुखद है खासतौर पर इसलिए क्योंकि मृतकों में कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं’।

राष्ट्रपति ने भी जताया शोक

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – ‘मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ में है जिन्होंने इस भयावह हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकार की राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं’। सोनारा रेड क्रॉस के मुताबिक, उनकी टीम के 40 सदस्य और 10 एंबुलेंस बचाव कार्य में जुटी हुई है। छह बार घायलों को अस्पताल तक पहुंचा दिया है। दमकल विभाग का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन मलबे में फंसे लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

इस इलाके में बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

पंचकूलाः मोरनी मुख्य गांव से 20 अगस्त देर रात...

Punjab News: बिल्डर के दफ्तर के बाहर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब बंद की कॉल के बीच गोलियां चलने...

भारतीय रेलवे ने किया ऐलान, अब पहाड़ी मार्ग पर भी चलेगी Hydrogen Train

नई दिल्ली: जैसे-जैसे समय बदला है भारतीय रेलवे की...

Jalandhar News: Dialysis हो रही पत्नी के पास अस्पताल जा रहे व्यक्ति से हुई हाथापाई, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज पंजाब बंद...

इस इलाके में बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

पंचकूलाः मोरनी मुख्य गांव से 20 अगस्त देर रात चोरों ने अल सुबह एक बाइक चोरी कर ली। बाइक...

Punjab News: बिल्डर के दफ्तर के बाहर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब बंद की कॉल के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जीरकपुर...

भारतीय रेलवे ने किया ऐलान, अब पहाड़ी मार्ग पर भी चलेगी Hydrogen Train

नई दिल्ली: जैसे-जैसे समय बदला है भारतीय रेलवे की ओर से कई आधुनिक ट्रेनें शुरु की गई हैं। रेलवे...

Punjab News: इस जगह दिखा बंद का असर, जत्थेबंदी का ऐलान मांगे ना मानी तो होगा संघर्ष तेज, देखें वीडियो

मोगाः जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल...