पंचकूलाः मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी खाई में गिरने से घायल दो कर्मियों को देर रात मुख्यमंत्री नायब सैनी अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे। पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती मोहित और पारस अस्पताल में भर्ती लेखराज से मिलकर उनका हाल जाना और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। इस अवसर पर पंचकूला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और सीएमओ डॉक्टर मुक्ता कुमार भी मौजूद रही।
मुख्यमंत्री सैनी का पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में किसान मेले को लेकर कार्यक्रम था और कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हरियाणा का काफिला मोरनी के थापली के पास पहुंचा और थापली के पास सीएम काफिले में चल रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी नियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घायल लेखराज को गंभीर चोटे आने के चलते पारस अस्पताल रेफर कर दिया गया था जबकि दूसरे कर्मी मोहित को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री देर रात दोनों घायल कर्मियों को मिलने के लिए पहुंचे और उनका हाल जाना।
