LudhianaPunjab News: कांग्रेसी नेता पर युवक पर हुआ जानलेवा हमला, FIR के...

Punjab News: कांग्रेसी नेता पर युवक पर हुआ जानलेवा हमला, FIR के बाद भी आरोपी होटलों में कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ढोलेवाल पुल के पास हुए एक जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिवार ने लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 6 के बाहर पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। पीड़ित युवक के परिजनों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। घटना का मुख्य कारण कांग्रेस पार्टी की प्रधानगी को लेकर पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

दर्ज एफआईआर और परिवार के बयानों के मुताबिक,28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे बलजीत कौर अपने बेटे जगजोत सिंह (उर्फ बादशाह) और 2.5 साल के पोते नदर निहाल सिंह के साथ अपनी सफेद इनोवा कार (PB-10-K-0021) में ढोलेवाल पुल के नीचे स्थित आरके मैगी पॉइंट पर खाना लेने गए थे। जगजोत जब बाहर आया, तो वहां पहले से मौजूद जसविंदर सिंह चाना (उर्फ जस्सी), उसके भाई दिलराज सिंह, दोस्त खुशदीप सिंह और 3-4 अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

आरोपी जस्सी ने जगजोत को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बच गया. जब जगजोत ने कार भगाकर जान बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने कार को घेर लिया और हथियारों व पिस्टल के बट से हमला कर दिया. इस हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जगजोत को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

थाने के बाहर युवक की मां बलजीत कौर और पिता तेजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों (सीपी साहब) से भी मुलाकात की है। मां बलजीत कौर ने कहा, हमले में करीब 15 लोग शामिल थे। अब तक सिर्फ एक ही व्यक्ति पकड़ा गया है, बाकी आरोपी शहर के होटलों में कॉफी पी रहे हैं और आजाद घूम रहे हैं। पिता तेजिंदर सिंह ने डर जताते हुए कहा कि उन्हें हर वक्त खौफ सताता है कि आरोपी कहीं दोबारा उन पर जानलेवा हमला न कर दें इसलिए पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करे।

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 15 दिन पहले ढोलेवाल पुल के पास हुई इस वारदात में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बना दी गई हैं और मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ज्वैलर्स शॉप पर युवक को हिप्नोटाइज कर ढोंगी बाबा उड़ाए 1 लाख के गहने, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित सीजे ज्वैलर्स में ठगी का...

लश्कर कमांडर भट का सरेंडर से इनकार, बोला- मुझे अल्लाह से मिलना है

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों...

Jalandhar News: लुटेरों का आतंक, महिला की बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में लुटेरों का आतंक थमने का...

Punjab News: पुलिस कमिश्नर ने पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, देखें वीडियो

कहा- ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अच्छा काम करने वाले कर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत अमृतसरः शहर में...

Punjab News: ज्वैलर्स शॉप पर युवक को हिप्नोटाइज कर ढोंगी बाबा उड़ाए 1 लाख के गहने, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित सीजे ज्वैलर्स में ठगी का एक हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।...

फायर ब्रिगेड की गाड़ी खाई में गिरने से घायल कर्मियों को अस्पताल मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी, देखें वीडियो

पंचकूलाः मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी खाई में गिरने से घायल दो कर्मियों को देर...

लश्कर कमांडर भट का सरेंडर से इनकार, बोला- मुझे अल्लाह से मिलना है

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में फंसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के वांछित कमांडर...