Internationalकनाडा में वाहन चोरी के आरोप में 12 गिरफ्तार, दो पंजाबी युवक...

कनाडा में वाहन चोरी के आरोप में 12 गिरफ्तार, दो पंजाबी युवक भी शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ब्रैम्पटनः कनाडा में वाहन चोरी और उन्हें विदेश भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पील रीजनल पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब मूल के दो युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और अलग-अलग ठिकानों से चोरी के 96 वाहन बरामद किए हैं। जिनकी कीमत करीब 45 लाख कनाडाई डॉलर बताई गई है। जांच के दौरान आरोपियों पर कुल 231 आरोप लगाए गए हैं।

पील रीजनल पुलिस ने कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) के साथ मिलकर मार्च 2026 में प्रोजेक्ट कैडेटा नाम से जांच शुरू की थी। शुरुआत में ब्रैम्पटन के एक गोदाम पर ध्यान केंद्रित किया गया। आरोप था कि चोरी के वाहनों को यहां लाकर छिपाया जाता था। बाद में इन्हें शिपिंग कंटेनरों में भरकर कनाडा के बंदरगाहों के रास्ते पश्चिम अफ्रीकी देशों में भेजने की तैयारी की जाती थी।

जांच आगे बढ़ने पर ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) और आसपास के इलाकों में फैले बड़े नेटवर्क का पता चला। पुलिस के अनुसार, पांच मुख्य आरोपी वाहनों की चोरी, उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने और विदेश भेजने की व्यवस्था संभालते थे। गिरोह के अन्य सदस्य वाहनों को अलग-अलग ठिकानों तक पहुंचाने में मदद करते थे।

पुलिस ने सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के पहले सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर गिरफ्तारियां की। इस दौरान लग्जरी एसयूवी और पिकअप ट्रक समेत 96 चोरी के वाहन शिपिंग कंटेनरों से बरामद किए गए।

गिरफ्तार 12 आरोपियों में से 9 पर आरोप तय कर उन्हें अगली सुनवाई की तारीख के साथ रिहा कर दिया गया। बाकी तीन आरोपियों को पहले जमानत सुनवाई के लिए हिरासत में रखा गया था। बाद में उन्हें भी रिहा कर दिया गया।

पील रीजनल पुलिस के डिप्टी चीफ निक मिलिनोविच ने कहा कि कार्रवाई से सड़क स्तर पर वाहन चोरी करने वालों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहनों के निर्यात का प्रबंध करने वाले लोगों तक फैली संगठित आपूर्ति शृंखला को तोड़ा गया है। पुलिस के अनुसार पील क्षेत्र में 2023 में चरम पर पहुंची वाहन चोरी की घटनाओं में अब 50 फीसदी से अधिक की कमी आई है। वर्ष 2026 में अब तक इनमें 10 फीसदी की और गिरावट दर्ज की गई है।

सीबीएसए ने भी खुफिया जानकारी साझा करने और संदिग्ध कंटेनरों की जांच में अहम भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक आपराधिक मामलों की सुनवाई पूरी होने के बाद कुछ आरोपियों के खिलाफ कनाडा में आव्रजन संबंधी कार्रवाई भी हो सकती है। जांच जारी है और पुलिस ने आगे और आरोप तय किए जाने की संभावना जताई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...