Internationalसिख विरासत को मिलेगी नई पहचान, पीएम मोदी ने रखी गुरुद्वारे के...

सिख विरासत को मिलेगी नई पहचान, पीएम मोदी ने रखी गुरुद्वारे के पुनर्विकास की नींव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनीलाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। 125 साल से अधिक पुराना यह गुरुद्वारा फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है। इसके स्थान पर करीब 30.5 करोड़ फिलीपीनी पेसो की लागत से पांच मंजिला आधुनिक परिसर बनाया जाएगा। परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार गुरुद्वारा खालसा दीवान की स्थापना 1901 में हुई थी। वर्ष 1903 में इसे औपचारिक स्वरूप दिया गया और 1924 में खालसा दीवान के नाम से इसका पंजीकरण हुआ। यह गुरुद्वारा सिख समुदाय की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। मंत्रालय ने इसे मनीला में भारतीय-सिख समुदाय और फिलीपींस के व्यापक समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

समारोह में फिलीपींस के सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने स्थानीय भारतीय प्रवासियों और सिख समुदाय के सदस्यों से बातचीत भी की।

पुनर्विकास योजना के तहत मौजूदा इमारत को हटाकर करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में पांच मंजिला परिसर बनाया जाएगा। जिसमें पार्किंग, धार्मिक गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग स्थान होंगे। पहली और दूसरी मंजिल पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। तीसरी मंजिल पर सामुदायिक एवं समारोह हॉल बनाया जाएगा। चौथी मंजिल पर लंगर हॉल और पांचवीं मंजिल पर मुख्य गुरुद्वारा होगा। परिसर में छत पर खुला स्थान भी बनाया जाएगा।

परियोजना पर करीब 30.5 करोड़ फिलीपीनी पेसो (लगभग 50 लाख अमेरिकी डॉलर) खर्च होने का अनुमान है, जिसका वित्तपोषण मुख्य रूप से सिख और भारतीय समुदाय के योगदान से किया जाएगा। गुरुद्वारा खालसा दीवान समिति के प्रमुख मनजिंदर जेम्स कुमार से भी महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग मिलने की उम्मीद है। परियोजना के वित्तपोषण और निर्माण की निगरानी के लिए सिख और सिंधी समुदाय के प्रतिनिधियों की 15 से 20 सदस्यों वाली समिति बनाई जाएगी।

पुनर्विकास समिति को मनीला के पर्यटन, संस्कृति एवं कला विभाग, फिलीपींस के राष्ट्रीय संस्कृति एवं कला आयोग और राष्ट्रीय ऐतिहासिक आयोग से मंजूरी मिल चुकी है। शेष कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के दौरे पर हैं। इस दौरान वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...