पहले ओवर में रोहित, कोहली, अय्यर लौटे पवेलियन
ओवलः भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में आमने-सामने है। आज का मैच माउंट माउंगानुई के प्रतिष्ठित बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की बढ़त बना चुकी है। इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं जिन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 334 रनों का टागरेट दिया है। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के पहले ओवर में 3 खिलाड़ी शून्य पर आउट हो गए।
यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में बिना रन बनाए तीन विकेट खो दिए हैं। रोहित पहली गेंद पर फिन एलन को कैच थमा बैठे, जबकि कोहली 4 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। भारतीय टीम 6 ओवर में 9 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी हैं। ईशान किशन और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम से पहला ओवर मैट हेनरी ने किया। जहां रोहित शर्मा पहली गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली इसी ओवर की 5वीं गेंद पर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर छठी गेंद पर पवेलियन लौटे।
52 साल के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने पहले ओवर में 3 विकेट खोए हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड 50 ओवर में 333 रन पर ऑलआउट हो गई है। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर काइल जैमिसन ने सीधा शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। हालांकि गेंदबाज आकिब नबी ने फॉलोथ्रू में गेंद को पकड़ा और विकेटकीपर के छोर पर डायरेक्ट हिट लगाई। मैट हेनरी 2 रन बनाकर रनआउट हुए। बता दें कि यह पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने का रिकॉर्ड नहीं है। बांग्लादेश ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ पहले ही ओवर में 4 विकेट गंवा दिए थे। तब एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5/4 था। गेंदबाज चामिंडा वास थे।
