NationalPM Modi को बहस के लिए दिए चैलेंज पर Rahul Gandhi का...

PM Modi को बहस के लिए दिए चैलेंज पर Rahul Gandhi का आया बयान, बोले – ‘वो प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को सरेआम खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने संसद में कई मुद्दों पर बहस करने की कोशिश की परंतु उन्हें बोलने का मौका ही नहीं मिला। उनका यह आरोप है कि कई मौकों पर उनका माइक भी बंद कर दिया गया। राहुल ने कहा है कि उनका आरोप है कई मौकों पर उनका माइक बंद कर दिया गया। राहुल ने कहा है कि वह पीएम के साथ आमने-सामने बहस करने के लिए तैयार है। इसके लिए बीजेपी अपनी पसंद का कोई भी व्यक्ति जज के तौर पर चुन सकती है। उन्होंने यह दावा किया है कि बहस के बाद प्रधानमंत्री मोदी पीएम भी नहीं रह पाएंगे।

‘मुझे मौका नहीं दिया गया’

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने राहुल गांधी से यह पूछा था कि बीजेपी उन्हें संसद में बहस करने के लिए कह रही है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने संसद में कई बार बहस करने की कोशिश की लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। राहुल ने कहा कि – ‘मैंने किसान बिल पर बात करने की कोशिश की पर मुझे बोलने ही नहीं दिया गया। मैंने एसआईआर और चीन के मुद्दे पर बोलने की कोशिश की। मैंने नरवणे की किताब पर बहस करने के लिए कहा लेकिन मुझे मौका नहीं दिया गया’।

‘मैं वन ऑन वन डिबेट करना चाहता हूं’

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ आमने-सामने बहस करने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह किसी भी मंच पर इस बहस को करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे तो अडानी और मोहन भागवत को भी बहस के दौरान जज के तौर पर बिठा सकती है। राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि – ‘मैं वन ऑन वन डिबेट करना चाहता हूं। वो जज के रुप में किसी को भी रख सकते हैं। वो अडानी और मोहन भागवत को भी जज बना सकते हैं लेकिन मैं गारंटी के साथ कह रहा हूं कि मेरे साथ बहस के बाद प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे’।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दरिंदगी की हदें पार: बच्ची से किया दुष्कर्म

अश्लील रील से प्रेरित हो दिया घटना को अंजाम  शाहजहांपुर।...

बड़ा हादसाः सेना की पलटी गाड़ी, 9 जवान घायल, देखें वीडियो

चेवेल्लाः तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले स्थित चेवेल्ला मंडल में...

Punjab News: इलाके में 8 स्ट्रीट डॉग्स हुए बेसुध, जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल के नजदीक दाई अहाता वाली गली...

Tanishq Showroom से करोड़ों के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मदुरैः तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क के नए शोरूम...

Punjab News: खुद डेंगू के साए में सिविल अस्पताल, पार्क में पनप रहा लार्वा, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में लोग डेंगू की...

दरिंदगी की हदें पार: बच्ची से किया दुष्कर्म

अश्लील रील से प्रेरित हो दिया घटना को अंजाम  शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में 'इंस्टाग्राम' पर अश्लील रील देखने...

बड़ा हादसाः सेना की पलटी गाड़ी, 9 जवान घायल, देखें वीडियो

चेवेल्लाः तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले स्थित चेवेल्ला मंडल में आज भारतीय सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया,...

Punjab News: इलाके में 8 स्ट्रीट डॉग्स हुए बेसुध, जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल के नजदीक दाई अहाता वाली गली में 8 से 10 स्ट्रीट डॉग्स की हालत संदिग्ध रूप...

Tanishq Showroom से करोड़ों के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मदुरैः तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क के नए शोरूम से करोड़ों रुपये के गहने चोरी हो गए। चोर ने...