SportsNewzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास,...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 7 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। ये पारी भले ही छोटी थी लेकिन वह रिकी पोटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर खड़े थे। इस मैच में न्यूजीलैंड 134 रनों पर ढेर हो गई थी। कोहली ने पहले मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेली थी परंतु दूसरे मैच में वो इतने हिट नहीं रहे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को जीतने के लिए 135 का लक्ष्य मिला इसका पीछा करने रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी उतरी। पहले ओवर में रोहित ने एक चौका लगा दिया वहीं दूसरे ओवर की पहली गेंद पर भारत का पहला विकेट गिर गया। जैकब डफी ने शुभमन गिल को आउट कर दिया जो मैच की अपनी पहली गेंद खेल रहे थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने इसी ओवर में चौका लगाया परंतु वह जल्द ही आउट हो गए। विराट कोहली को भी जैकब डफी ने आउट किया है। कोहली ने 7 गेंदों में 7 रन बनाए परंतु इस पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने 7 रनों की पारी में इतिहास रच दिया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कोहली के अब 1975 रन हो गए हैं। वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में नंबर-1 बन गए हैं। पहले पोंटिंग टॉप पर थे जिनके 1971 रन है। 135 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब हुई थी। टीम ने 39 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली 7 बनाकर बाहर हो गए और रोहित शर्मा भी सिर्फ 23 रनों पर आउट हो गए। रोहित पहले वनडे में शून्य पर आउट हो गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई...

Punjab News: AAP नेता ने छोड़ी पार्टी, दिया ये हवाला

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, देखें वीडियो

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को पुलिस...

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो है. इस शो ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया...

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हो गया। झोटा के पोस्टमार्टम के दौरान शनिवार को...

Punjab News: AAP नेता ने छोड़ी पार्टी, दिया ये हवाला

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेता का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला शुरू...