NationalTanishq Showroom से करोड़ों के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Tanishq Showroom से करोड़ों के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मदुरैः तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क के नए शोरूम से करोड़ों रुपये के गहने चोरी हो गए। चोर ने वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसा रास्ता चुना, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वह लिफ्ट लगाने के लिए छोड़े गए खुले हिस्से से रस्सी के सहारे शोरूम के अंदर उतरा। सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो बिक्री के लिए रखे सोने और हीरे के गहने गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में काले कपड़े और चेहरे पर नकाब पहने एक शख्स दिखाई दिया है। पुलिस को शक है कि इस चोरी को अकेले चोर ने अंजाम दिया। यह घटना मदुरै के नेहरू नगर में नेताजी मेन रोड स्थित तनिष्क शोरूम की है। यह शोरूम 14 अक्टूबर को ही शुरू हुआ था। सुबह कर्मचारी पहुंचे तो गहने गायब देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक नकाबपोश शख्स दिखाई दिया। उसने काले कपड़े पहन रखे थे। वह लिफ्ट लगाने के लिए छोड़े गए खुले हिस्से से इमारत में दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि उसने लिफ्ट के काम में इस्तेमाल हो रही रस्सी के सहारे नीचे उतरकर ग्राउंड फ्लोर पर रखे गहने चुरा लिए। शोरूम तीन मंजिला इमारत में है। ग्राउंड फ्लोर पर गहनों की बिक्री होती थी, जबकि दूसरी मंजिल खाली थी। तीसरी मंजिल पर गहने रखने के लिए लॉकर लगाए जा रहे थे। शोरूम नया होने के कारण लिफ्ट लगाने के साथ पेंटिंग, बिजली और प्लंबिंग का काम भी चल रहा था।

इमारत के पीछे लोहे की मचान बनाई गई थी। पुलिस को शक है कि चोर इसी मचान के सहारे इमारत तक पहुंचा होगा। जांच में पता लगाया जा रहा है कि निर्माण, सजावट या शोकेस लगाने के काम से जुड़े किसी व्यक्ति का इस वारदात में हाथ तो नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही एसएस कलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। मदुरै के पुलिस कमिश्नर राजेंद्रन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए डिप्टी कमिश्नर इनिगो दिव्यन के नेतृत्व में 9 विशेष टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने शोरूम और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई है। रात 3 बजे से इलाके से गुजरने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है।

उनके मालिकों से पूछताछ हो रही है। चोर की तस्वीर मदुरै के प्रमुख बस टर्मिनलों और रेलवे स्टेशनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भेजी गई है। चोरी से पहले शोरूम में करीब 13 किलो सोने के गहने और 3 किलो हीरे का स्टॉक था। हालांकि, इनमें से कितने गहने चोरी हुए हैं और कुल नुकसान कितना हुआ है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस गहनों का हिसाब लगा रही है। शोरूम रेलवे स्टेशन के पास है। पुलिस को शक है कि आरोपी ट्रेन से केरल या उत्तर भारत की ओर भाग सकता है। इसी वजह से रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई गई है। मदाकुलम, नेहरू नगर और बाइपास रोड समेत आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इलाके में 8 स्ट्रीट डॉग्स हुए बेसुध, जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल के नजदीक दाई अहाता वाली गली...

PM Modi को बहस के लिए दिए चैलेंज पर Rahul Gandhi का आया बयान, बोले – ‘वो प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे’

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री...

Punjab News: खुद डेंगू के साए में सिविल अस्पताल, पार्क में पनप रहा लार्वा, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में लोग डेंगू की...

Whatsapp में AI से लेकर पेमेंट तक की मिलेगी सुविधा, कंपनी के CEO ने किए ऐलान

टेक्नोलॉजी: Whatsapp अब सिर्फ मैसेज भेजने, कॉल करने और...

Jalandhar News: Highway पर कैंटर और टाटा गाड़ी में भीषण टक्कर, चालक घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया में शुक्रवार को नेशनल हाईवे के...

Punjab News: इलाके में 8 स्ट्रीट डॉग्स हुए बेसुध, जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल के नजदीक दाई अहाता वाली गली में 8 से 10 स्ट्रीट डॉग्स की हालत संदिग्ध रूप...

PM Modi को बहस के लिए दिए चैलेंज पर Rahul Gandhi का आया बयान, बोले – ‘वो प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे’

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को सरेआम खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने...

Punjab News: खुद डेंगू के साए में सिविल अस्पताल, पार्क में पनप रहा लार्वा, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में लोग डेंगू की बीमारी का ईलाज करवाने के लिए आ रहे है, लेकिन...

Whatsapp में AI से लेकर पेमेंट तक की मिलेगी सुविधा, कंपनी के CEO ने किए ऐलान

टेक्नोलॉजी: Whatsapp अब सिर्फ मैसेज भेजने, कॉल करने और फोटो वीडियो शेयर करने वाला ऐप नहीं रहा। कंपनी इसको...