Haryana Govtहरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए उठाया बड़ा कदम

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों के लिए उठाया बड़ा कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों को उन्नत और स्वस्थ पौध उपलब्ध करवाकर उनकी आय में वृद्धि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उद्यान विभाग, हरियाणा के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाले सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा में रबी मौसम की सब्जियों जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा, शिमला मिर्च और अन्य सभी बेल वाली सब्जियों की पौध तैयार करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

इस पहल के तहत किसान अपने खेत से संबंधित सब्जी फसल का बीज लेकर इस केंद्र पर अपनी स्वस्थ पौध तैयार करवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं। केंद्र द्वारा निर्धारित समयसीमा में किसानों को स्वस्थ पौध उपलब्ध करवाई जाएगी तथा विभागीय नियमानुसार कार्य पूर्ण होने पर सब्सिडी की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में जमा की जाएगी।

केंद्र पर स्थित हाई-टेक ग्रीन हाउस का कुल साइज 1792 स्क्वायर मीटर है, और उपलब्ध स्थान को ध्यान में रखते हुए किसानों की पौध की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर की जाएगी। सब्जियों की पौध बुकिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक या चेक की कॉपी, परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल मेरा ब्योरा और पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Microsoft की ठप हुईं सेवाएं, दुनिया भर में थमा काम, लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्लीः दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस समय ग्लोबल...

52 साल के इतिहास में पहली बार भारत के 0 रन पर गिरे 3 विकेट

पहले ओवर में रोहित, कोहली, अय्यर लौटे पवेलियन ओवलः भारतीय...

Punjab News: 24.86 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत, इस दिन तक ब्याज और जुर्माना माफ, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार...

Punjab News: दुकान से 8 किलो चांदी और 400 ग्राम सोना लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मानसाः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार...

Jalandhar पहुंचे CM Nayab Saini, चुनावों से पहले गरमाई सियासत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज...

Microsoft की ठप हुईं सेवाएं, दुनिया भर में थमा काम, लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्लीः दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस समय ग्लोबल आउटेज का सामना कर रही है। इससे दुनियाभर के लाखों...

52 साल के इतिहास में पहली बार भारत के 0 रन पर गिरे 3 विकेट

पहले ओवर में रोहित, कोहली, अय्यर लौटे पवेलियन ओवलः भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज...

Punjab News: 24.86 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत, इस दिन तक ब्याज और जुर्माना माफ, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर से लोगों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, आज...

Punjab News: दुकान से 8 किलो चांदी और 400 ग्राम सोना लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मानसाः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं चोरों द्वारा सुनार की दुकान को...