जालंधर, ENS: फिल्लौर में धर्मराज के मंदिर में श्रद्धा और विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ करवाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्मराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में धर्मराज का यह दूसरा मंदिर बनने जा रहा है। इस अवसर पर दीपक वैद, गुरप्रीत, प्रदीप दोसांझ, सौरव, अश्वनी पापा, पंडित पूरन चंद, नरेश शर्मा, जसविंदर उप्पल, पुष्पिंदर उप्पल, राजवंत कौर, परमजीत कौर, भोली, बलविंदर कौर, भाविशा, नूर और कुणवर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
मंदिर निर्माण की नींव स्वामी निगमबोध जी द्वारा रखा गया। मंदिर के प्रधान श्री रिंकू उप्पल ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए श्रद्धालुओं और दानी सज्जनों का सहयोग लिया जा रहा है। मंदिर की एक विशेष परंपरा यह है कि यहां प्रसाद और चढ़ावे के रूप में कॉपी और पेंसिल अर्पित की जाती हैं।
मंदिर प्रबंधन की ओर से निर्णय लिया गया है कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली कॉपी और पेंसिल हर महीने जरूरतमंद एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों में वितरित की जाएंगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई में सहायता मिल सके। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ शिक्षा और समाजसेवा को भी बढ़ावा देना है। मंदिर प्रधान रिंकू उप्पल ने क्षेत्रवासियों और समाजसेवी लोगों से मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की। निर्माण कार्य के लिए दान देने के इच्छुक सज्जन मंदिर प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।
