जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट मार्केट में कुछ दिन पहले दुकानदार द्वारा राहगीर को पीटने की घटना सामने आई थी। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें कुछ दुकानदार एक राहगीर के साथ मारपीट करते दिखाई दिए। वहीं इस मामले को लेकर आज फगवाड़ा गेट की मार्केट के दुकानदार पार्षद परमजोत सिंह के दफ्तर पहुंचे। जहां पार्षद द्वारा दोनों पक्षों में समझौता करवाया गया। इस दौरान फगवाड़ा गेट मार्केट के दुकानदारों ने एससी समाज के समक्ष अपनी गलती मानते हुए खेद जताया और माफी मांगी।
वहीं चौधरी इलेक्ट्रिकल के दुकान मालिक ने कहा कि उनकी दुकान के बाहर जो घटना हुई थी, वह उसके लिए माफी मांगते है। दुकान मालिक ने कहा कि दुकान के बाहर उनसे स्कूटर राहगीर के वाहन से टकरा गया था। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था। इस दौरान दुकानदार सहित अन्य लोगों द्वारा पिटाई की गई थी। लेकिन आज वह घटना को लेकर खेद जताते है और इस मामले में दूसरे पक्ष से माफी मांगते है।
वहीं दूसरे पक्ष के परिवार का कहना है कि घटना के बाद से 2 से 3 दिन तक बेटा घर से बाहर नहीं निकला। परिवार का कहना है कि बेटे की पिटाई करने के बाद बाजार की ओर से उनके बेटे के पीटने की वीडियो वायरल कर दी गई थी। जिसको लेकर उनमें काफी रोष पाया गया। वहीं आज मार्केट एसोसिएशन के साथ मिलकर घटना को लेकर भी ने खेद जताया। इस दौरान दुकानदार के द्वारा लिखित में माफी भी मांगी गई है। हालांकि घटना को लेकर थाना 3 में शिकायत भी दी गई थी। दरअसल, वीडियो वायरल होने के बाद युवक काफी परेशान चल रहा था। लेकिन आज दोनों पक्षों में मामला सुलझ गया है।
