JalandharJalandhar News: ठेके से 28 पेटी शराब की लेकर स्विफ्ट सवार चोर...

Jalandhar News: ठेके से 28 पेटी शराब की लेकर स्विफ्ट सवार चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घटना के बाद ठेकेदार कर्मी भी फरार

जालंधर, ENS: बिलगा के प्रतापपुरा स्टेशन स्थित शराब की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर दुकान से लाखों रुपए की महंगी शराब चोरी करके ले गए। ठेके के मालिक राजवीर सिंह के मुताबिक सुबह करीब 4:00 बजे एक राहगीर ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि ठेके की बाहरी ग्रिल टूटी हुई है और अंदर कोई मौजूद नहीं है।

सूचना मिलने पर जब मालिक मौके पर पहुंचे तो देखा कि अंदर से 28 कार्टन महंगी शराब गायब है, जिससे उन्हें करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दिलबाग सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। थाना अध्यक्ष द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई, जिसमें पता चला कि चोर बिना नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट गाड़ी में आए थे।

इसके अलावा फुटेज से यह भी साफ हुआ कि 51 वर्षीय ठेकेदार कर्मी रामा शंकर (कुशीनगर, यूपी निवासी) खुद इन चोरों से मिला था और घटना के बाद रात से ही फरार है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए थाना प्रमुख दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है और स्विफ्ट गाड़ी में सवार भागे करिंदे रामा शंकर और उसके साथियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री...

Punjab News: Burger King और KFC के खिलाफ सेहत विभाग की कार्रवाई, मिली खामियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सेहत सुरक्षा विभाग की ओर से मिल रही...

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम 'शिक्षा क्रांति' के तहत प्रदेश भर...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें थे, वहीं जगराओं के कस्बा गुरुसर सुधार नई आबादी अकालगढ़...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया...