JalandharJalandhar News: आतिशबाजी से घर में लगी आग, सो रहा था परिवार,...

Jalandhar News: आतिशबाजी से घर में लगी आग, सो रहा था परिवार, AC, बेड सहित सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दिवाली की रात पटाखों के कारण कई जगह आग लगने की घटनाएं सामने आई है। वहीं देहात के बिलगा में आतिशबाजी के कारण घर में आग लग गई। घटना के दौरान परिवार घर में सो रहा था। आग लगने के बाद अचानक व्यक्ति की नींद खुली और उसने देखा कि लाईट बंद होने के बावजूद घर में रोशनी हो रही है। जिसके बाद कमरे में जाकर देखा तो आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। इस दौरान परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार का शोर सुनकर इलाका निवासी घरों से बाहर आ गए और उन्होंने पानी की बाल्टियां डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में परिवार का भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। घटना बिलगा के पत्ति भलाई में ट्रेलर के घर में हुई है। जहां टेलर अमरजीत का काफी नुकसान हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अमरजीत ने बताया कि घटना के दौरान परिवार घर में सो रहा था। इस दौरान उनकी अचानक नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कमरे में रोशनी हो रही है। जिसके बाद वह कमरे में गए तो आग लगी देखकर हैरान रह गए। घटना के दौरान कमरे में धुआं की धुंआ हो रखा था।

इस दौरान कमरे में आग और धुएं से बुरा हाल हुआ पड़ा था। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने तुरंत परिवार और आसपास के लोगों को उठाया। जिसके बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में एसी, फ्रिज, बेड, पंखें, मशीन सहित कमरे में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने कहा कि घर में आतिशबाजी की चिंगारी से यह आग लगी है। इस घटना में उनका भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। घटना की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि घर में जूसर मशीन, बेड, एसी, फ्रिज, गद्दे, प्लास्टिक की कुर्सियां, पर्दे, सहित अन्य सामान जल गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री...

Punjab News: Burger King और KFC के खिलाफ सेहत विभाग की कार्रवाई, मिली खामियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सेहत सुरक्षा विभाग की ओर से मिल रही...

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम 'शिक्षा क्रांति' के तहत प्रदेश भर...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें थे, वहीं जगराओं के कस्बा गुरुसर सुधार नई आबादी अकालगढ़...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया...