PunjabPastor Ankur Narula को SC ने दिया झटका, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश...

Pastor Ankur Narula को SC ने दिया झटका, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश बरकरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

CBI जांच में नहीं कोई रोक

जालंधरः अनकुर नरूला और एक अन्य याचिकाकर्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं मुकुल रोहतगी और डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर कर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते स्पष्ट कहा कि हम हाईकोर्ट द्वारा पारित अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं हैं। इसके साथ ही SLP का निपटारा कर दिया गया। इस प्रकार हाईकोर्ट का 27 अगस्त, 2026 का अंतरिम आदेश बरकरार है और उसे न तो रद्द किया गया और न ही उस पर कोई रोक लगाई गई।

मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे के अनुसार अनकुर नरूला मिनिस्ट्री सोसायटी और स्पिरिचुअल वेलफेयर सोसायटी के खातों में 210 करोड़ से अधिक की घरेलू नकद जमा राशि की पहचान की गई है। इसके अतिरिक्त, संबंधित संस्थाओं को निर्धारित FCRA खातों के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक का विदेशी अंशदान प्राप्त हुआ है। ED ने इन निधियों के स्रोत, लेन-देन, उपयोग और लाभार्थियों की जांच जारी होने की बात कही है।

जनहित याचिका में कथित चमत्कारी उपचार और फेथ हीलिंग के दावों, धर्मांतरण से जुड़े मामलों, विदेशी मिशनरियों की गतिविधियों तथा विदेशी वित्तीय लेन-देन को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। हाईकोर्ट ने ED की रिपोर्ट CBI के साथ साझा करने और CBI को प्रारंभिक जांच कर अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में इस जांच पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री...

Punjab News: Burger King और KFC के खिलाफ सेहत विभाग की कार्रवाई, मिली खामियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सेहत सुरक्षा विभाग की ओर से मिल रही...

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम 'शिक्षा क्रांति' के तहत प्रदेश भर...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें थे, वहीं जगराओं के कस्बा गुरुसर सुधार नई आबादी अकालगढ़...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया...