Internationalतेल बाजार में बढ़ सकती है हलचल, रूस-यूक्रेन में हुए ताबड़तोड़ हवाई...

तेल बाजार में बढ़ सकती है हलचल, रूस-यूक्रेन में हुए ताबड़तोड़ हवाई हमले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कीवः रूस और यूक्रेन ने देर रात एक-दूसरे के ठिकानों पर हवाई हमले किए। मिली जानकारी के अनुसार रूस के ड्रोन हमलों में कीव, उसके आसपास और निप्रोपेट्रोव्स्क में 4 लोग घायल हुए हैं। इस ड्रोन हमलों में कई संपत्तियों को नुकसान हुआ है। वहीं रूस के हमले से कीव में कंपनी के गोदाम में आग लग गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है जबकि निप्रोपेट्रोव्स्क में 3 लोग घायल हुए हैं।

जबकि यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों, क्रीमिया, काला सागर और अजोव सागर में रूसी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए। यूक्रेन के ड्रोन हमले में रियाजान इलाके में स्थित आयल रिफायनरी को नुकसान होने और उसमें आग लगने की सूचना है। इस हमले से रूस में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कई बार रोकने के बावजूद यूक्रेन रूस की रिफायनरियों पर हमले कर रहा है और उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। इससे विश्व बाजार में कम तेल पहुंच पा रहा है। जपोरीजिया के गांव के स्कूल भवन पर हमले के तीन दिन बाद भी मलबे से शवों का निकलना जारी है। अभी तक वहां से 43 शव निकाले जा चुके हैं लेकिन तीसरे दिन मलबे में दबा एक व्यक्ति जिंदा भी मिला है, उसे अस्पताल ले जाकर उसका इलाज किया जा रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अभी दर्जनों और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। जबकि पुलिस ने कहा है कि मलबे के नीचे दबे लोगों की संख्या 33 तक हो सकती है। यूक्रेन ने कहा है कि रूसी हमले में निशाना बने स्कूल में राहत सामग्री वितरण केंद्र चलाया जा रहा था जबकि रूस ने कहा है कि युद्ध मोर्चे के नजदीक यूक्रेनी सेना ने स्कूल भवन को अपना ठिकाना बना रखा था, इसीलिए उस पर हमला किया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मीडिया दपंति का रोका रास्ता, फिर की फायरिंग

फिरोजपुरः दिवाली का जश्न उस समय दहशत में बदल...

मानसा पहुंचा झोटा का शव, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

मानसाः नशा और तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने वाले...

Pastor Ankur Narula को SC ने दिया झटका, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश बरकरार

CBI जांच में नहीं कोई रोक जालंधरः अनकुर नरूला और...

Punjab News: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर वर्कशॉप मालिक पर हमला, CCTV आई सामने

लुधियानाः लुधियाना के सूफिया चौक के नजदीक शनिवार सुबह...

Punjab News: मीडिया दपंति का रोका रास्ता, फिर की फायरिंग

फिरोजपुरः दिवाली का जश्न उस समय दहशत में बदल गया, जब शनिवार देर रात शहर के साउथ सिटी इलाके...

मानसा पहुंचा झोटा का शव, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

मानसाः नशा और तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सोशल एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद उसके अंतिम...

Pastor Ankur Narula को SC ने दिया झटका, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश बरकरार

CBI जांच में नहीं कोई रोक जालंधरः अनकुर नरूला और एक अन्य याचिकाकर्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं मुकुल रोहतगी और डॉ....

सुरक्षा बलों के साथ दीवाली का त्योहार मनाएंगे PM Modi, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी दीवाली के इस शुभ मौके पर छतीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं। इस बात...