नई दिल्ली: दीवाली या त्यौहारों का मौका जैसे ही आता है कर्मचारियों को कंपनी से अच्छे गिफ्ट बोनस या फिर सरप्राइज की उम्मीद होती है परंतु अगर चार साल तक लगातार मेहनत करने और बोनस का इंतजार करने के बाद आपको कंपनी सिर्फ एक कप प्लेट का डिब्बा दे दे तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही हैरान और गुस्सा करने वाला वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जहां एक कर्मचारी ने कंपनी के दीवाली गिफ्ट के साथ कुछ ऐसा किया कि देखने वाले भी हैरान हो गए।
पैरों से कूचला गिफ्ट
कंपनी की इस कंजूसी के कर्मचारी भड़क गया और उसने कंपनी से गिफ्ट के तौर पर मिले कप-प्लेट को अपने घर में जाकर पैरों के नीचे बेरहमी से कुचलकर चकनाचूर कर दिया। वीडियो इंस्टाग्राम पर अब काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने कमरे में कंपनी से मिला हुआ गिफ्ट बॉक्स खोलता है।
View this post on Instagram
डिब्बे के अंदर हल्की क्वालिटी के कुछ कप और प्लेट्स रखे हुए थे। कंपनी से ऐसा मामूली सा गिफ्ट लेकर शख्स का पारा सातंवे आस-मान पर पहुंच गया। कर्मचारी ने बिना समय बर्बाद किए हुए जमीन पर पटक दिया। इसके बाद जूते पहने कर अपने पैरों से उन्हें इतनी जोर से रौंदा कि सारे कप और प्लेट्स एक झटके में ही टुकड़े-टुकड़े हो गए।
4 सालों के बोनस में मिले सिर्फ कप प्लेट्स
कर्मचारी का गुस्सा इस दौरान इसलिए निकलता है क्योंकि उसे कंपनी से ऐसी उम्मीद ही नहीं थी। वीडियो के साथ कर्मचारी ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। वीडियो शेयर करते हुए कर्मचारी ने लिखा कि – ‘4 सालों का बोनस यानी की कर्मचारी पिछले चार सालों में कंपनी में दिन-रात एक कर रहा था और एक अच्छे बोनस का इंतजार कर रहा था’ परंतु जब चार साल के लंबे इंतजार के बाद उसे कप प्लेट का एक सस्ता डिब्बा मिले तो उसके सब्र का बांध टूट गया। कर्मचारी ने अपना सारा गु्स्सा उन कपों पर निकाल दिया।
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
कर्मचारी की इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि – ‘भाई तू चाहता क्या है तेरे नाम सारी प्रॉपर्टी कर दे मालिक जो मिला उसमें खुश रहना सीखो’।
अन्य ने लिखा कि – ‘भाई यहा तो कुछ भी नहीं मिला है ना बोनस ना गिफ्ट’।
एक ने लिखा कि – ‘यही काम घर पर नहीं कंपनी में करते तो बात ही कुछ अलग होता भाई’।
