Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtपंजाब ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र...

पंजाब ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर किए स्वर्णिम हस्ताक्षर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/मोहाली: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को विश्व हॉकी के मानचित्र पर स्थापित करने का देखा गया सपना साकार होने से भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। पूर्व भारतीय विश्व कप विजेताओं, ओलंपियनों और विदेशी हॉकी सितारों की मौजूदगी में ‘हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026’ की मेजबानी और भारत की शानदार जीत के साथ यह टूर्नामेंट पंजाब के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ।

भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में जापान को 4-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान पंजाब के दो ऐतिहासिक स्टेडियमों- मोहाली स्थित ‘ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम’ और जालंधर स्थित ‘ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम’ में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपराजित रहा। टीम ने अपने सभी 7 मैच जीते, जिनमें जालंधर में खेले गए 5 लीग मैच तथा मोहाली में हुए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शामिल हैं।

इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड बनाते हुए छठी बार खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही 2023 और 2024 की जीत के बाद भारत ने लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर अपनी ‘हैट्रिक’ भी पूरी की। चाहे लीग मैच में मलेशिया के खिलाफ लगाई गई उनकी ‘हैट्रिक’ हो, दबाव के बीच लगाए गए शानदार ‘ड्रैग-फ्लिक’ हों या फिर फाइनल में उनकी शांत नेतृत्व क्षमता, हरमनप्रीत ने हर मैच में टीम का नेतृत्व किया।

जालंधर और मोहाली ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब न केवल भारतीय हॉकी की ‘नर्सरी’ है, बल्कि विश्व हॉकी के सबसे बड़े मुकाबलों की मेजबानी करने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। इससे वर्ष 2030 के हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने के पंजाब के दावे को और मजबूती मिली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

CM Saini ने धनतेरस पर लाडवा विधानसभा के 63 गांवों को 13.23 करोड़ रुपए की दी सौगात

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा...

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक हुई आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के...

पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन के पार

चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता...

राज्यपाल ने सर्वोदय बाल आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली मनाई

शिमला: राज्यपाल ने बच्चों के साथ हिमाचली नाटी में...

CM Saini ने धनतेरस पर लाडवा विधानसभा के 63 गांवों को 13.23 करोड़ रुपए की दी सौगात

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना...

पी.एस.एम. वर्ल्ड स्कूल की ‘दीवाली मार्केट’ बनी आकर्षण का केंद्र, नन्हे उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा और उद्यमशीलता

‘छोटे कदम, बड़ी उड़ान’ की सोच के साथ विद्यार्थियों ने संभाली दुकानों की कमान, व्यावहारिक शिक्षा और आत्मनिर्भरता का...

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक हुई आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आज यहां आयोग के...

पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन के पार

चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जानकारी दी...