मानसाः नशा और तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सोशल एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद उसके अंतिम संस्कार आज किया जाना है। जिसको लेकर कल ही मानसा में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर दी थी।
आपको बता दें 13 अक्टूबर को झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद परिवार ने सीबीआई की जांच की मांग की थी, जिसके बाद सीबीआई जांच शुरू कर दी है। बीते दिन पीजीआई में झोटा का शव अस्पताल में लाया गया था, जिसका पोस्टमार्टम के बाद आज संस्कार किया जाना है। झोटा का शव मानसा में पहुंच गया है, जिसके बाद इंसाफ मोर्चा और परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी है।
उधर, झोटा के पिता ने पीजीआई में मीडिया को संबोधित करते कहा कि युवा नशे से दूर रहे। मेरा बेटा नशे की आवाज उठाने पर मारा गया है, पंजाब के युवा कोई भी नशा न करे ताकि पंजाब को आगे ले जाया सके।
